Suggested Readings: अप्रैल 2013 करेंट अफेयर्स | मई 2013 करेंट अफेयर्स | जनवरी 2013 करेंट अफेयर्स | मार्च 2013 करेंट अफेयर्स | फरवरी 2013 करेंट अफेयर्स
प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने गुड़गांव (हरियाणा) स्थित बिनोला में भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की आधारशिला 23 मई 2013 को रखी.
लैटिन अमेरिकी देशों में बाज़ार बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने बाज़ार विकास सहायता (एमडीए) हेतु पात्रता की अंतिम सीमा को हटा दिया.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रिक्त पदों को भरने का विशेष भर्ती अभियान चलाने को 23 मई 2013 को मंजूरी दी.
जापान के एक 80 वर्षीय पर्वतारोही युचिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे. वह विश्व की सबसे उंची चोटी पर पहुंचने वाले सबसे अधिक आयु के व्यक्ति हैं.
पूर्व अंतरराष्ट्रीय फर्राटा धावक (स्प्रिंटर) आनंद शेट्टी का मंगलूर के एक अस्पताल में 21 मई 2013 को निधन हो गया. वह 49 वर्ष के थे.
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर को न्यूयॉर्क सिटीजन अचीवमेंट पुरस्कार से 21 मई 2013 को सम्मानित किया गया.
भारत ने गोवा के तट पर नौसेना के नवीनतम मिसाइल गाइडेड फ्रिगेट आईएनएस तरकश पोत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण 22 मई 2013 को किया.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में एक समारोह में उड़िया भाषा की लेखिका डॉ प्रतिभा राय को वर्ष 2011 के लिए 47वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया.
अमेरिकी लेखिका लीडिया डेविस को मौलिक और प्रभावशाली लेखन के लिए वर्ष 2013 के मैन बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से 22 मई 2013 को सम्मानित किया गया.
22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस मनाया गया. वर्ष 2013 के अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस का विषय था-जल और जैव-विविधता.
चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने भारत और चीन के मध्य शान्तिपूर्ण सह अस्तित्व बढ़ाने के लिए वर्ष 2014 को भारत-चीन मैत्री वर्ष घोषित किया.
अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट की चोटी पर 21 मई 2013 को पहुंची. कृत्रिम पैर के सहारे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली वह पहली विकलांग भारतीय हैं.
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शशिकांत शर्मा को देश का नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (12वां) नियुक्त किया गया. शशिकांत शर्मा ने विनोद राय का स्थान लिया.
यूनाइटेड नेशन्स एसोसिएशन ऑफ यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के चैंपियन फॉर ग्लोबल चेंज पुरस्कार 2013 के लिए पाकिस्तान की किशोरी मलाला यूसुफजई का चयन किया गया.
डॉ लक्ष्मण सिंह राठौर को वर्ल्ड मेट्रियोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन की कार्यकारिणी परिषद का सदस्य निर्वाचित किया गया. वह डब्ल्यूएमओ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सहारा पुणे वारीयर्स इंडिया ने आईपीएल टी20 लीग से हटने का निर्णय 21 मई 2013 को किया.
देशभर में आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई 2013 को मनाया गया. राजीव गांधी बलिदान दिवस को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.
गश्ती जहाज वैभव को तूतीकोरिन में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल ने भारतीय तटरक्षक बल में 21 मई 2013 को शामिल किया.
भारत और यूनाइटेड किंगडम के मध्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर 19 मई 2013 को जिनेवा में हस्ताक्षर किए गए.
संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस 21 मई 2013 को मनाया गया. वर्ष 2013 के इस दिवस का विषय है-विविधता और समरसता के लिए कोई एक काम करें.
भारत और चीन के मध्य व्यापार घाटा कम करने के उद्देश्य से तीन सहमति पत्र (एमओयू) और एक समझौते पर 20 मई 2013 को हस्ताक्षर किए गए.
भारतीय टीम ने साइप्रस में आयोजित एफएक्सटीएम अंतरराष्ट्रीय लिमासोल मुक्केबाजी कप 2013 में 4 स्वर्ण पदक सहित कुल 10 पदक 19 मई 2013 को जीते.
गायक हरिहरन को वर्ष 2011-12 के राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार मध्यप्रदेश सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है.
इंटरनेट कंपनी याहू इंक ने न्यूयॉर्क स्थित ब्लागिंग सर्विस टम्बलर को 1.1 अरब डॉलर में खरीदने का निर्णय मई 2013 के तीसरे सप्ताह में किया.
भारत के मनदीप जांगरा ने साइप्रस में आयोजित एफएक्सटीएम अंतरराष्ट्रीय लिमासोल मुक्केबाजी कप 2013 में स्वर्ण पदक 19 मई 2013 को जीता.
समीना बेग माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली पाकिस्तान महिला बनीं
उत्तर कोरिया ने कम दूरी की एक मिसाइल का परीक्षण किया. पिछले दो दिनों में उत्तर कोरिया का यह चौथा मिसाइल परीक्षण है.
अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बॉब और माइक की जोड़ी ने रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 2013 के पुरूषों का युगल खिताब जीत लिया.
गुजरात में विशेष जांच दल ने माया कोडनानी के लिए मौत की सजा की मांग के बारे में सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श लेने का निर्णय किया.
इंग्लैंड के स्टीफन ली ने भारत के पंकज आडवाणी को पराजित कर आरकेजी खार जिमखाना स्नुकर टूर्नामेंट 2013 का खिताब 18 मई 2013 को जीता.
Latest Current Affairs |