आईबीपीएस पीओ मैनेजमेंट ट्रेनी–IV परीक्षा 2014: बैंक परीक्षा तर्कशक्ति प्रश्नावली भाग II

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस, IBPS) पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी–IV (IBPS CWE PO/MT-III) की ऑनलाइन परीक्षा 2014 19, 20, 26 और 27 अक्टूबर 2014 को आयोजित करने जा रहा है.

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस, Institute of Banking and Personnel, IBPS) पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी–IV (IBPS CWE PO/MT-III) की ऑनलाइन परीक्षा 2014 19, 20, 26 और 27 अक्टूबर 2014 को आयोजित करने जा रहा है. यह सामान्य लिखित परीक्षा (सीडब्ल्यूई) आबीपीएस पहली बार ऑनलाइन आयोजित करने जा रहा है.

Jagranjosh.com आईबीपीएस पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी–IV की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे उम्मीदवारों के लिए अध्ययन सामग्री बैंक परीक्षा हेतु तर्कशक्ति प्रश्नावली भाग 1 उपलब्ध करा रहा है जिसके माध्यम से उम्मीदवार इस परीक्षा हेतु अपनी तैयारियों को और भी सुदृढ़ बना सकते हैं.

प्रतिदर्श:-

1.    कथन: अगले शैक्षणिक वर्ग से अपने स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा हेतु गणित और विज्ञान छोडऩे का विकल्प रहेगा।

      निष्कर्ष: 1. जो छात्र विज्ञान और गणित में कमजोर हैं उन्हें लाभ होगा।
                  2. पहले के छात्रों को इन विषयों के बगैर अपनी पढ़ाई चालू रख पाने का विकल्प नहीं था।

    (a)    केवल निष्कर्ष (1) निकलता है।
    (b)    केवल निष्कर्ष (2) निकलता है।
    (c)    न तो (1) न ही (2) निकलता है।
    (d)    यदि (1) और (2) दोनों निकलता है।
    (e) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर (d)    

2.    कथन: भारत के गौरवशाली अतीत का सबसे बड़ा प्रमाण है, पश्चिम में आयुर्वेद प्रणाली की बढ़ती लोकप्रियता।

Career Counseling

 


      निष्कर्ष: 1. आयुर्वेद दवाएं भारत में लोकप्रिय नहीं हैं।
                2. भारत में एलोपैथिक दवाएं अधिक लोकप्रिय हैं।

    (a)    केवल निष्कर्ष (1) निकलता है।
    (b)    केवल निष्कर्ष (2) निकलता है।
    (c)    न तो (1) न ही (2) निकलता है।
    (d)    यदि (1) और (2) दोनों निकलता है।
    (e) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर (c)    

3.   कथन: भूतकालिक व्यवहारों से पृथक आधुनिक मनुष्य अपनी रूचियों के आधार पर अपना भाग्य स्वयं गढ़ता है।

      निष्कर्ष: 1. पहले मनुष्य के सामने थोड़े से विकल्प ही हुआ करते थे।
                2. भूतकाल में भाग्य को प्रभावित करने की इच्छा नहीं रहा करती थी।

 
    (a)    केवल निष्कर्ष (1) निकलता है।
    (b)    केवल निष्कर्ष (2) निकलता है।
    (c)    न तो (1) न ही (2) निकलता है।
    (d)    यदि (1) और (2) दोनों निकलता है।
    (e) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर (d)   
 
4.    अंगे्रजी वर्णमाला में दाएं सिरे से ग्यारहवें अक्षर के दायीं ओर छठा अक्षर कौन-सा होगा?

    (a)    P
    (b)    J
    (c)    V
    (d)    Q
उत्तर (c)   

5.    यदि अंग्रेजी वर्णमाला को उल्टे क्रम में लिखा जाए, तो बायीं ओर से 12 वें अक्षर के दायीं ओर सातवां अक्षर कौन-सा होगा?

    (a)    V
    (b)    H
    (c)    E
    (d)    S
उत्तर (b)

Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Stories