राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने सहायक अभियन्ता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त परीक्षा, 2013 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित किया है. उक्त पदों हेतु साक्षात्कार कार्यक्रम 04 जनवरी से आरंभ होंगे.
साक्षात्कार विवरण
जल संसाधन एवं पचायती राज्य विभाग में सहायक अभियन्ता (सिविल) पद के लिए साक्षात्कार तिथि 04 जनवरी 2016 से 08 जनवरी 2016 तथा 11 जनवरी 2016 से 14 जनवरी 2016 तक आयोजित होंगे.
सहायक अभियन्ता (सिविल - कृषि) पद हेतु साक्षात्कार 14 जनवरी 2016 को आयोजित होंगे. साक्षात्कार समय - सांय 1.30 बजे से.
सहायक अभियन्ता (यांत्रिकी) पद के लिए साक्षात्कार 20 जनवरी 2016 से 22 जनवरी 2016 तक आयोजित होंगे.
उक्त पदों हेतु साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थी निम्न लिंक को क्लिक कर सकते है.
