हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़(हरियाणा) ने रजिस्ट्रार एवं अन्य पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय के अधिकारिक वेबसाइट www.cuh.acs.in से इन पदों हेतु 31 मई 2016 शाम 5 बजे तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है-
ग्रुप-ए में
1. रजिस्ट्रार - 01 पद
2. परीक्षा नियंत्रक - 01 पद
3. लाइब्रेरियन - 01 पद
4. उप लाइब्रेरियन - 01 पद
5. उप पंजीयक - 02 पद
6. आंतरिक लेखा परीक्षा अधिकारी - 01 पद
7. कार्यकारी अभियंता - 01 पद
8. सहायक लाइब्रेरियन - 02 पद
9. सहायक रजिस्ट्रार - 03 पद
10. सूचना वैज्ञानिक - 01 पद
11. चिकित्सा अधिकारी - 02 पद
12. जनसंपर्क अधिकारी - 01 पद
ग्रुप-बी के पद-
13. अनुभाग अधिकारी - 03 पद
14. निजी सचिव - 03 पद
15. सहायक अभियंता - 01 पद
16. सुरक्षा अधिकारी - 01 पद
17. नर्स - 01 पद
18. सहायक - 05 पद
19. निजी सहायक - 02 पद
20. व्यावसायिक सहायक - 01 पद
21. वरिष्ठ तकनीकी सहायक (कम्प्यूटर) - 01 पद
ग्रुप- सी के पद-
22. अर्ध पेशेवर सहायक - 01 पद
23. फार्मेसिस्ट - 01 पद
24. सुरक्षा निरीक्षक - 01 पद
25 अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) - 06 पद
26. लाइब्रेरी सहायक - 02 पद
27. लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) - 12 पद
28. चालक - 03 पद
29. कुक - 02 पद
30 छात्रावास परिचर - 02 पद
31. रसोई परिचर - 02 पद
32. लाइब्रेरी अटेंडेंट - 03 पद
33. मेडिकल अटेंडेंट (ड्रेसर) - 01 पद
34. मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - 02 पद
उपर्युक्त पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निम्नवत है-
क्रम संख्या 1,6, 9 और 12 पद के लिए: - सम्बन्धित विषय में स्नातकोत्तर.
क्रम संख्या 7, 13 से 18, 22, 24 से 26 पद के लिए - संबंधित विषय में स्नातक.
क्रम संख्या 8 के पद के लिए - सम्बन्धित विषय में स्नातकोत्तर एवं नेट क्वालीफाई.
क्रम संख्या 10 व 21 के पद के लिए - संबंधित क्षेत्र में एमई/एमटेक.
क्रम संख्या 11 पद के लिए - संबंधित विषय में स्नातकोत्तर या एमबीबीएस.
क्रम संख्या 19 के पद के लिए – सम्बन्धित क्षेत्र में स्नातक एवं अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की एवं हिंदी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड हो.
क्रम संख्या 20 के पद के लिये – सम्बन्धित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर.
क्रम संख्या 23, 27, 32 और 33 के पद के लिए - उच्चतर माध्यमिक (10 + 2 मानक).
क्रम संख्या 28 31 और 34 के पद के लिए - मैट्रिक (10 वीं स्टैंडर्ड) पास या समकक्ष.
विस्तृत अधिसूचना के लिए यहाँ क्लिक करें.
उपर्युक्त पदों हेतु आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा निम्न प्रकार है-
पद 1 और 2 - 57 वर्ष से कम
पद 3 - 55 वर्ष
पद 4 से 6 - 50 वर्ष
पद 7 और 8 - 45 वर्ष
पद 9 से 12 - 40 वर्ष
पद 13 से 21 - 35 वर्ष
पद 22 से 34 - 30 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी एवं अन्य श्रेणियाँ के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छुट दी जाएगी.
उपर्युक्त पदों हेतु आवेदन शुल्क इस प्रकार है-
ग्रुप-ए के पद-
सामान्य/ओबीसी व अन्य - 1000 रुपया.
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए- 500 रुपया.
ग्रुप-बी के पद-
सामान्य/ओबीसी व अन्य:- 800 रुपया
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए- 400 रुपया.
ग्रुप-सी के पद-
सामान्य/ओबीसी व अन्य- 500 रुपया.
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए- 250 रुपया.
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/व्यक्तिगत साक्षात्कार जिनका आयोजन प्रशासन के द्वारा किया जा सकता है में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय के अधिकारिक वेबसाइट www.cuh.acs.in से अगर आवश्यक है तो फोटो एवं हस्ताक्षर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर इन पदों हेतु 31 मई 2016 शाम 5 बजे तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
नवीनतम कर्रेंट अफेयर्स के लिए क्लिक करें.
पायें सभी सरकारी जॉब्स अधिसूचना सीधे अपने फोन पर, डाउनलोड करें सरकारी नौकरी ऐप.
Comments