आर्मी में 7 हजार पद रिक्त, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने लोक सभा में दी जानकारी

केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए बताया भारतीय सेना में 7 हजार से अधिक पद रिक्त हैं, यहाँ देखें पूरी खबर 

भारतीय सेना में 7 हजार पद रिक्त
भारतीय सेना में 7 हजार पद रिक्त

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोक सभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए सूचित किया है कि भारतीय सेना में 7 हजार से अधिक पद रिक्त पड़ें है. उन्होंने लिखित जवाब देते हुए बताया है कि सेना में 1 जनवरी 2022 को 7,665 रिक्त पद थे जो 15 दिसंबर 2022 को कम हो कर 7,363 पद हो गए थे. जबकि नाविकों के लिए वर्ष 2021 में रिक्त पदों की संख्या 11,709 से घटकर पिछले वर्ष 10,746 हो गई है.

जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद राम नाथ ठाकुर द्वारा पूछें गए एक प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए रक्षा केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने सूचित किया है कि 15 दिसंबर तक सैन्य नर्सिंग अधिकारियों के 511 पद रिक्त थे और ये रिक्तियां 1 जनवरी तक 471 थीं. वहीं, जूनियर कमीशंड अधिकारियों/अन्य अधिकारियों के पदों के लिए 15 दिसंबर तक रिक्तियों की संख्या 1,18,485 थी. 

जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर 2021 को इंडियन नेवी में ऑफिसर रैंक के पदों की संख्या 1,557 से बढ़कर वर्ष-दर-वर्ष 1,653 हो गई है. जबकि नाविकों की रिक्तियां 2021 के अंतिम दिन 11,709 से घटकर पिछले साल इसी समय 10,746 रह गईं हैं. 

Career Counseling

वहीँ भारतीय वायुसेना में पिछले वर्ष अधिकारियों (मेडिकल और डेंटल को छोड़कर) के लिए 1 जनवरी 2022 को कुल रिक्तियां 572 से बढ़कर 1 दिसंबर 2022 को 761 हो गईं थीं. वहीं, एयरमैन के रिक्त पदों की संख्या 1 जनवरी 2022 को 6,227 थी,  जो 1 दिसम्बर 2022 को कम हो कर 2,340 रह गई थी.

रक्षा राज्य मंत्री ने सदन को दी गई जानकारी में बताया है कि, भारतीय सेना में वर्ष 2021 में ऑफिसर्स पदों पर 1,512 भर्तियाँ की गईं जबकि इसके बाद 2022 में 1,285 पदों पर भर्तियाँ हुईं. वहीं नौसेना में, वर्ष 2021 में 323 अधिकारियों की तुलना में वर्ष 2022 में 386 अधिकारियों की भर्ती की गई थीं.     

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories