गणित में है रूचि तो इन क्षेत्र में बना सकते हैं करियर
जिनको भी गणित का विषय पसंद है उनके लिए करियर के कई सारे विकल्प उपलब्ध हैं| साथ ही साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में भी कई सारी उपलब्धियां प्राप्त होती हैं जिससे उन्हें अपना करियर बनाने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है|आज इस आर्टिकल में जानिए की गणित आपको कैसी शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त कराता है तथा इस बात की पुष्टि एक अध्ययन में भी हो चुकी है कि वे छात्र जो गणित में अच्छे होते हैं उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक और ग्रेड दोनों प्राप्त होते हैं|

क्या आपको भी गणित पसंद है?... अगर हाँ तो समझ जाइए कि आपका भविष्य काफी उज्जवल है| दरअसल कहने का सीधा मतलब यह है कि जिनको भी गणित का विषय पसंद है उनके लिए करियर के कई सारे विकल्प उपलब्ध हैं| साथ ही साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में भी कई सारी उपलब्धियां प्राप्त होती हैं जिससे उन्हें अपना करियर बनाने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है| आज इस आर्टिकल में जानिए की गणित आपको कैसी शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त कराता है........ तथा इस बात की पुष्टि एक अध्ययन में भी हो चुकी है कि वे छात्र जो गणित में अच्छे होते हैं उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक और ग्रेड दोनों प्राप्त होते हैं| तो आइये बात करते हैं कि कैसे गणित से आप पा सकते हैं उच्च शैक्षणिक उपलब्धियां :
गणित से जुड़े प्रमुख करियर कुछ इस प्रकार हैं:
चार्टर्ड एकाउंटेंट: यह एक ऐसा प्रोफाइल है जिसमें गणित में अच्छी पकड़ होना बहुत ज़रूरी है| चार्टर्ड एकाउंटेंट यानि कि सी.ऐ का पूरा काम एकाउंटिंग, ऑडिटिंग और टैक्सेशन से जुड़ा होता है। अर्थवय्वस्था में तेजी से वृद्धि के चलते फाइनेंस और एकाउंट से जुड़े क्षेत्रों में करियर के काफी स्कोप जुड़ते जा रहे हैं जो गणित में रूचि रखने वाले छात्रों के लिए एक अच्छा करियर विकल्प का मार्ग है|
सॉफ्टवेयर इंजीनियर : सॉफ्टवेर इंजीनियरिंग के बाद छात्रों को करियर शुरू करने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होता है लेकिन इसमें करियर की नीव शुरू ही गणित के ज्ञान से होती है| सॉफ्टवेयर इंजीनियरों का काम सॉफ्टवेयर डिजाइन करना और उसे डेवलप करना होता है। इस काम में छात्रों को कम्यूटर साइंस के साथ-साथ मैथ्स की थ्योरी और उनके सिद्धांतों का प्रयोग करना पड़ता हैं। इस क्षेत्र में एक्सपर्ट छात्रों के लिए बहुत अच्छे विकल्प मौजूद है तथा अगले 10 वर्षों में इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं आने वाली हैं जो छात्रों के हित में मददगार साबित होंगे|
छात्रों के लिए शिक्षा का महत्व जाने क्यों है ज़रूरी
ऑपरेशन रिसर्च एनालिस्ट : ऑपरेशन रिसर्च एनालिस्ट की प्रोफाइल तथा इससे जुड़े काम को एप्लाइड मैथ्स और फॉर्मल साइंस की एक शाखा के रूप में ही समझा जा सकता है। इसमें आधुनिक लॉजिकल विधियों जैसे की- स्टैटिस्टिकल एनालिसिस और मैथमेटिकल ऑप्टिमाइजेशन का प्रयोग किया जाता है। ऑपरेशन रिसर्च एनालिस्ट इन्हीं आधुनिक विधियों कि मदद से मैनेजर को सही निर्णय लेने और समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव प्रदान करते हैं|
बैंकिंग : बैंकिंग सेक्टर में भी मैथमेटिक्स प्रोफेशनल्स की काफी डिमांड है| गणित में अच्छी पकड़ है तो छात्र एकाउंटेंट, कस्टमर सर्विस, फ्रंट डेस्क, कैश हैंडलिंग, एकाउंट ओपनिंग, करंट एकाउंट, सेविंग एकाउंट, लोन प्रोसेसिंग ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, रिकवरी ऑफिसर के प्रोफाइल्स के लिए भी कोशिश कर अपना भविष्य बना सकते है क्यूंकि इन सभी में मैथमेटिकल स्किल्स का होना जरूरी है|
मैथमेटिशियन : मैथमेटिशियन ऐसे प्रोफेशनल्स होते है, जो मैथ्स के बुनियादी क्षेत्र का अध्ययन या रिसर्च संबंधी कार्य करते हैं। इसके अलावा ये लॉजिक, ट्रांसफार्मेशन, नंबर आदि समस्याओं का निर्धारण करते हैं| इस क्षेत्र में भी मैथ्स का ज्ञान होना बहुत ज़रूरी है तथा इस क्षेत्र में छात्र अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं|
स्कूल में अच्छे ग्रेड के लिए अपनाएं ये 5 आदतें
गणित प्रोफेसर : यदि आपको गणित के क्षेत्र की अच्छी समझ है तो टीचिंग का क्षेत्र बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अच्छे स्कूलों तथा कॉलेज में भी गणित प्रोफेसर की डिमांड हमेशा रहती है। कई ऐसे प्रसिद्ध संसथान है जिसमें आप छात्रों को गणित विषय पढ़ा सकते हैं|
कम्प्यूटर सिस्टम एनालिस्ट : कम्प्यूटर सिस्टम एनालिस्ट आईटी टूल्स का उपयोग करते हुए किसी भी एंटरप्राइजेज को लक्ष्य पूरा करने में मदद पहुंचाते हैं। जहाँ यदि आपको गणित का ज्ञान नहीं तो आप आगे नहीं बढ़ सकते और इसी के विपरीत यदि आपका गणित के प्रति रुझान है तो आप आसानी से अपने काम को पूरा कर सकते हैं| ज्यादातर सिस्टम एनालिस्ट अपना काम कम्प्यूटर और सॉफ्टवेयर के जरिए करते हैं तथा इसे ठीक तरह से समझने के लिए गणित पहली नीव है|
निष्कर्ष : उपरोक्त बातों से यह तो पूर्ण रूप से स्पस्ट है कि गणित हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाती है और जिन्हें गणित में अच्छी रूचि है उनके लिए उच्च शैक्षणिक उपलब्धियां के भी काफी अवसर हैं| मैथमेटिक्स एक ऐसा विषय है, जिसका हर जगह इस्तेमाल होता है| पहले की अपेक्षा छात्रों का रुझान मैथमेटिक्स की ओर बढ़ा है| जो छात्र इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें यह अच्छी तरह से समझना होगा कि इस क्षेत्र में पूरी रूचि के साथ आगे बढ़ना बहुत ज़रूरी है तथा कुछ समय में आप खुद पाएंगे कि आपको सफलता की बुलंदी तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।
शुभकामनायें !!
Comments