Bharati College Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज में निकली टीचिंग पदों पर भर्तियाँ, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स

दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बन्धित भारती कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं, पदों की विस्तृत जानकारी, अधिसूचना, महत्वपूर्ण तिथियाँ और अन्य जानकारी के लिए डिटेल्स यहाँ पढ़ें.

Bharati college recruitment
Bharati college recruitment

Bharati College Recruitment 2023:  दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बन्धित भारती कॉलेज ने 25 फरवरी को प्रकाशित रोजगार समाचार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 62 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 मार्च 2023 तक या अधिसूचना के रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि से 3 हफ्ते बाद तक जो भी बाद में हो तक, आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रु के आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. 

पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता और अन्य विवरण के लिए डिटेल्स नीचे पढ़ें-

Bharati College Recruitment 2023 महत्वपूर्ण डिटेल्स :

संस्था का नाम दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बन्धित भारती कॉलेज 
पद का नाम असिस्टेंट प्रोफेसर 
पदों की संख्या  62 पद 
आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 या अधिसूचना के रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि से 3 हफ्ते बाद तक जो भी बाद में हो तक  


 

Career Counseling

Bharati College Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ : 
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 16 फरवरी 2023 
आवेदन की अंतिम तिथि - 17 मार्च 2023 या अधिसूचना के रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि से 3 हफ्ते बाद तक जो भी बाद में हो तक   

Bharati College Recruitment 2023 पदों का विवरण :

विषय  संख्या 
कॉमर्स   6 पद 
कंप्यूटर साइंस  5 पद 
इकोनॉमिक्स 5 पद 
इंग्लिश 9 पद 
इनवारमेंटल स्टडीज 2 पद 
हिंदी 12 पद 
हिस्ट्री 5 पद 
पॉलिटिकल साइंस 8 पद 
पंजाबी 1 पद 
संस्कृत 6 पद 
FCW/ HDFE 2 पद 
म्यूजिक  1 पद 
कुल पद 62 पद 



Bharati College Recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता :
A.
i) किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (या जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, वहां पॉइंट-स्केल में समकक्ष ग्रेड), या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री।
ii) उपरोक्त योग्यताओं के अतिरिक्त, उम्मीदवार को यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण होना चाहिए।
B.
निम्नलिखित में से किसी एक विश्वविद्यालय रैंकिंग में (किसी भी समय) 500 रैंकिंग के अंतर्गत किसी विदेशी विश्वविद्यालय / संस्थान से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की गई हो:
(i) क्वैक्वेरेली साइमंड्स (QS)
(ii) टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) या
(iii) शंघाई जियाओ टोंग विश्वविद्यालय (शंघाई) 

अन्य शैक्षिक योग्यता जानने के लिए ऑफिसियल अधिसूचना देखें 

अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें    

Bharati College Recruitment 2023 आवेदन शुल्क:

UR/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए 500 रु 
महिला, SC, ST, PwBD उम्मीदवारों के लिए  कोई शुल्क देय नहीं है  

  

Bharati College Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया :

पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.  
             

Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Stories