बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं कल से (6 फ़रवरी, 2019) से शुरू होने जा रही हैं. यह समय है परीक्षा लिखने के लिए उचित रणनीति तैयार करने का जिससे आप पेपर में अधिकतम प्रश्न सही हल करते हुए बेहतरीन अंक प्राप्त कर सकें. इस रणनीति में सबसे जरूरी चीज़ होगी BSEB Class 12 Model Papers जिनकी मदद से बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्रों में अपनाये जाने वाले पैटर्न का पता चलेगा और पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरूप का भी अंदाजा लगेगा. इस लिए विद्यार्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले इन मॉडल पेपर्स का विश्लेष्ण करना चाहिए और उसके अनुसार परीक्षा लिखने की तकनीक तैयार करनी चाहिए.
इस लेख में हम बिहार बोर्ड 12वीं Science, Arts और Commerce के छात्रों के लिए सभी नवीनतम मॉडल पेपर PDF के रूप में उपलब्ध करा रहे हैं. ये सभी मॉडल पेपर्स बिहार बोर्ड द्वारा प्रकाशित किए गए हैं और नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर आधारति हैं.
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2019 के लिए मॉडल पेपर नीचे दिए लिंक से डाउनलोड करें:
Subject | Model paper download link |
Mathematics | |
Chemistry | |
Physics | |
Biology | |
Business Studies | |
Accountancy | |
Economics | |
Entrepreneurship | |
English | |
Hindi | |
Political Science | |
Philosophy | |
History | |
Geography | |
Economics | |
English | |
Yoga and Physical Education | |
Agriculture | |
Computer Science |
बीएसईबी कक्षा 12वीं मॉडल प्रश्न पत्र का महत्त्व
बिहार बोर्ड द्वारा प्रकाशित मॉडल प्रश्न पत्रों की मदद से छात्र निमिन्लिखित तथ्यों को जान पाते हैं:
- बोर्ड प्रश्न पत्र का पैटर्न
- पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्वरूप
- बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स
- अंकों का वितरण
इन सबके आलावा बीएसईबी कक्षा 12 मॉडल प्रश्न पत्रों की महत्ता का एक और बड़ा कारण यह है कि इन पत्रों को हल करने से छात्रों को अपनी अवधारणाओं को संशोधित करने का मौका मिलता है.इसके आलावा छात्रों को टाइम मैनेजमेंट सीखने का भी मौका मिलता है जिसके लिए उन्हें वास्तविक परीक्षा की समय सीमा के भीतर एक मॉडल पेपर को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए.
अक्सर एग्जाम को लेकर विद्यार्थियों में सबसे बड़ा डर यह होता है कि पता नहीं एग्जाम में कैसे प्रश्न पूछे जाएंगे? यहाँ तक की अच्छी तैयारी होने के बावजूद विद्यार्थियों को एग्जाम में आने वाले प्रश्नों को लेकर काफी उलझन रहती है. इन मॉडल पेपर्स की मदद से विद्यार्थियों की यह उलझन भी दूर हो जाएगी.
बिहार बोर्ड: कक्षा 12 के मुख्य विषयों का नवीनतम सिलेबस
इन मॉडल पेपर्स की मदद से विद्यार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स के बारे में भी पता चलेगा जिनसे आने वाली बोर्ड परीक्षा में सवाल पूछें जा सकते हैं.
मॉडल पेपर को हल करने पर विद्यार्थियों में एग्जाम को लेकर जो डर होता है वो कम हो जाता है और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है.
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2019 की तैयारी के लिए अन्य महत्वपूर्ण लेख पढ़ने के लिए निचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें: