BPSC 32nd Judicial Services 2023: 155 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स

बीपीएससी ने 32 जुडिशल सर्विस के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं . पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य की जानकारी के लिए डिटेल्स यहाँ देखें.

BPSC Judicial Service Notification 2023
BPSC Judicial Service Notification 2023

BPSC 32nd Judicial Services 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, ये भर्तियाँ 155 सिविल जज के पदों पर की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 मार्च 2023 तक या उससे पहले बीपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें पदों पर भर्ती के लिए  ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2023 से शुरू हो चुकी है.

जारी अधिसूचना के अनुसार, पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट सहित कुछ अन्य शैक्षणिक योग्यतायें रखना आवश्यक है.  

बीपीएससी बिहार 32वीं न्यायिक सेवा भर्ती 2023 के लिए चयन तीन चरण की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा और इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित होंगे और मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. जिसके बाद अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की जायेगी.

Career Counseling

BPSC 32nd Judicial Services 2023 विज्ञापन संख्या:
23/2023

BPSC 32nd Judicial Services 2023 महत्वपूर्ण जानकारी 

महत्वपूर्ण इवेंट्स  तिथियाँ 
परीक्षा का नाम 32ndबिहार जुडिशल सर्विस एग्जाम 
पदों की संख्या  155
विज्ञापन संख्या  23/2023
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि  27 फरवरी  2023
आवेदन की अंतिम तिथि  27 मार्च  2023
पात्रता  लॉ स्नातक 
आवेदन का माध्यम  ऑनलाइन 
आयुसीमा  22 से 35 वर्ष 

BPSC 32nd Judicial Services 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :

अधिसूचना जारी होने की तिथि - 21 फरवरी 2023  
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि -27 फरवरी 2023  
आवेदन की अंतिम तिथि - 27 मार्च 2023  

अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

BPSC 32nd Judicial Services 2023 पदों का विवरण :

कुल पद 155 सिविल जज 

BPSC 32nd Judicial Services 2023 पात्रता :

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए। आपको सलाह दी जाती है कि पद की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।

आयुसीमा :
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालाँकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट प्रदान की जायेगी. 

BPSC 32nd Judicial Services 2023 आवेदन प्रक्रिया :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 मार्च 2023 या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2023 से शुरू होगी।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories