This is an archived article last updated on Jul 9, 2025. The information may be outdated.

BPSC Lower Division Clerk 2025: मौका! बीपीएससी लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर भर्ती, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

Last Updated: Jul 9, 2025, 12:11 IST

BPSC Lower Division Clerk 2025: बीपीएससी ने एलडीसी के पद पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके तहत उम्मीदवारों को 29 जुलाई, 2025 तक रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। आगे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, रिक्त पद आदि के बारे में जानें।

BPSC Lower Division Clerk 2025
BPSC Lower Division Clerk 2025

BPSC Lower Division Clerk 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) ऑनलाइन फॉर्म 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। संबंधित पद के लिए अधिसूचना आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार 29 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। वहीं इसी के साथ न्यूनतम 18 वर्ष के उम्मीदावर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों, शैक्षणिक योग्यता आदि के बारे में आगे लेख में पढ़ें।

BPSC LDC Lower Division Clerk Online Form 2025: महत्वपूर्ण विवरण

लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के लिए आवेदन 8 जुलाई से जारी हैं, उम्मीदवार इसके लिए 29 जुलाई, 2025 तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नीचे टेबल में देखें महत्वपूर्ण विवरण:

संगठन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

पद का नाम 

लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)

मोड 

ऑनलाइन फॉर्म 

कुल पद 

26

आवेदन शुरू होने की तिथि 

8 जुलाई 2025

पंजीकरण की अंतिम तिथि

29 जुलाई 2025

बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड 2025

जल्द होगा जारी 

बीपीएससी एलडीसी परीक्षा तिथि 2025

20 सितंबर 2025

BPSC LDC परिणाम 2025

जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpsconline.bihar.gov.in

BPSC LDC Lower Division Clerk Recruitment 2025: नोटिफिकेशन

लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के कुल 26 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई, 2025 तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नीचे उम्मीदवार अधिसूचना भी देख सकते हैं:

BPSC LCD Recruitment 2025


BPSC LDC Lower Division Clerk Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

लोअर डिविजन क्लर्क ( LDC ) के कुल 26 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके तहत उम्मीदवारों को सभी योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट पास होना चाहिए तथा

कंप्यूटर संचालन और कंप्यूटर टाइपिंग की नॉलेज होना चाहिए। 

BPSC LDC Lower Division Clerk Recruitment 2025: श्रेणीवार रिक्त विवरण 

नीचे टेबल के माध्यम से आप श्रेणीवार रिक्त विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

वर्ग 

पदों की संख्या 

सामान्य 

13

ईडब्ल्यूएस

03

अनुसूचित जाति

04

अनुसूचित जनजाति

01

ईबीसी

02

ईसा पूर्व 

02

ईसा पूर्व महिला 

01

कुल पदों की संख्या

26

BPSC Lower Division Clerk 2025: आवेदन शुल्क 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से आवेदन शुल्क की जांच करें: 

वर्ग 

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस

600 रुपये 

एससी/एसटी

150 रुपये 

महिला उम्मीदवार

150 रुपये 

पीएच (दिव्यांग)

150 रुपये 

BPSC Lower Division Clerk 2025: आयु सीमा 

संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आयु में छूट के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

BPSC Lower Division Clerk 2025: ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताए गए चरणों के आधार पर पूरी कर सकते हैं:

चरण 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं। 

चरण 2 होम पेज पर, लोअर डिवीजन क्लर्क ऑनलाइन फॉर्म 2025 पर क्लिक करें। 

चरण 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और मांगा गया विवरण भरें। 

चरण 4 फॉर्म जमा करने से पहले सभी कॉलम और दस्तावेजों की दोबारा जांच कर लें और सब कुछ सही होने पर ही फॉर्म जमा करें।

चरण 5 आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सब्मिट करें।

चरण 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 9, 2025, 12:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News