BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 @bssc.bihar.gov.in: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 जुलाई, 2023 कर दी है। 12 वीं पास उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट -bpsc.bih .nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पिछले बीपीएससी अधिसूचना के अनुसार, पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2023 थी, हालांकि अब आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि बदल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द फॉर्म भरकर निर्धारित समय से पहले जमा कर दें।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य प्राथमिक विद्यालय शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक और माध्यमिक विद्यालय शिक्षक सहित विभिन्न स्तरों के लिए कुल 1,70,461 टीचिंग वैकेंसी को भरना है।
Also Check:
- BPSC बिहार शिक्षक परीक्षा विश्लेषण 2023
- BPSC Bihar Teacher Exam Analysis 2023
- BPSC Teacher Answer Key 2023
- बीपीएससी शिक्षक उत्तर कुंजी 2023
- BPSC Teacher Question Paper 2023
- बीपीएससी शिक्षक प्रश्न पत्र 2023
- BPSC Teacher Cut Off Marks
बिहार शिक्षक वैकेंसी 2023
बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार के पास 50% अंकों के साथ ग्रेजूएट की डिग्री (B.Sc/B.A) होनी चाहिए साथ ही B.ED , CTET/Bihar TET पास होना आवश्यक है। शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गए तालिका में भर्ती की पूरा विवरण देख सकते हैं।

बिहार शिक्षक वैकेंसी 2023 अधिसूचना
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 अधिसूचना 30 मई, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। बिहार शिक्षक वैकेंसी 2023 अधिसूचना एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें भर्ती से संबंधित सभी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से बीपीएससी शिक्षक वैकेंसी 2023 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Teacher Vacancy 2023 Notification link |
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 का अवलोकन
बिहार के शिक्षा विभाग ने 17046 शिक्षक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। इच्छुक उम्मीदवार बिहार शिक्षक रिक्ति 2023 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका से देख सकते हैं।
कंडक्टिंग बॉडी |
बिहार शिक्षा विभाग |
परीक्षा का नाम |
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 |
रिक्ति |
170461 |
वर्ग |
सरकारी नौकरी |
आवेदन प्रक्रिया |
15 जून से 15 जुलाई 2023 |
आवेदन का तरीका |
ऑनलाइन |
परीक्षा का तरीका |
ऑफलाइन |
नौकरी करने का स्थान |
बिहार |
आधिकारिक वेबसाइट |
bssc.bihar.gov.in या onlinebscc.com |
बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी और 15 जुलाई 2023 को समाप्त होगी। अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन करें। बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती अभियान के तहत, राज्य भर में प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षकों सहित विभिन्न शिक्षकों के लिए कुल 1,70,461 रिक्त सीटें भरी जाएंगी।
बीपीएससी भर्ती परीक्षा 19, 20, 26 और 27 अगस्त को होगी। रिजल्ट दिसंबर में जारी हो सकता है और प्लेसमेंट साल के अंत तक होने की उम्मीद है।
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवारों को बिहार शिक्षक वैेकेंसी 2023 के बारे में महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में पता होना चाहिए ताकि वे भर्ती की सभी आयोजनों से अपडेट रह सकें। बिहार शिक्षक वैेकेंसी 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती हैं।
बिहार शिक्षक वैकेंसी 2023 अधिसूचना रिलीज की तारीख |
30 मई 2023 |
आवेदन की तारीख |
15 जून 2023 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि |
15 जुलाई 2023 |
एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख |
सूचित किया जाना |
परीक्षा तिथि |
19, 20, 26, 27 अगस्त 2023। |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि |
सूचित किया जाना |
रिजल्ट जारी होने की तारीख |
सूचित किया जाना |
BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या
बिहार के शिक्षा विभाग ने शिक्षक पदों के लिए कुल 170461 पदों की घोषणा की है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पोस्ट-वार रिक्ति विवरण देख सकते हैं।
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 |
|
स्कूल के नाम |
रिक्त पदों की संख्या |
बिहार माध्यमिक विद्यालय |
32916 |
बिहार हायर सेकेंडरी स्कूल |
57602 |
बिहार प्राथमिक विद्यालय |
79943 |
कुल |
170461 |
Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता मानदंड
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को उल्लिखित पदों के अनुसार पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। अधिसूचना में उल्लिखित आवश्यक मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Bihar Teacher Vacancy 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पूरी जानकारी देख सकते हैं।
पद का नाम |
शैक्षणिक योग्यता |
पीआरटी बिहार शिक्षक |
|
टीजीटी बिहार शिक्षक |
|
पीजीटी बिहार शिक्षक |
|
बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आयु-सीमा
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त 2023 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
Bihar Teacher के लिए सैलरी
आप नीचे दी गई तालिका में विभिन्न पदों के लिए बिहार शिक्षक वैकेंसी 2023 वेतन के बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं।
बिहार शिक्षक वेतन |
प्राथमिक अध्यापक |
माध्यमिक शिक्षक |
कंप्यूटर शिक्षक |
स्पेशल एजूकेशन |
वेतन |
44900-142400 |
47600-151100 |
47600-151100 |
47600-151100 |
हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) |
9-27% |
9-27% |
9-27% |
9-27% |
महंगाई भत्ता |
42% |
42% |
42% |
42% |
चिकित्सा भत्ता |
1000 |
1000 |
1000 |
1000 |
बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आप BPSC आधिकारिक वेबसाइट- https://bpsc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध टैब पर परीक्षा शुल्क सहित अपने सभी आवश्यक क्रेडेंशियल प्रदान करने होंगे।आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास निकाल कर रख लें।
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट देखें।