CBSE Exam Admit Card 2023: जारी हुए 10वीं और 12वीं परीक्षा एडमिट कार्ड,ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Exam Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर  सकते हैं।

CBSE Admit Card 2023
CBSE Admit Card 2023

CBSE Exam Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र अपने स्कूल के प्रिंसिपल से एडमिट कार्ड ले सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड सभी स्कूलों को ऑनलाइन भेज दिए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूलों के प्राचार्यों को आई-डी पासवर्ड दिए गए हैं। स्कूल द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड दिए जाएंगे। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रिंसिपल के डिजिटल सिग्नेचर होंगे।सीबीएसई परीक्षा 2023 शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

 

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त हो जाएगी। 0वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होंगी।

 

सीबीएसई एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए,छात्रों को पहले अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। बोर्ड परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करने होंगे।

 

CBSE Exam Admit Card 2023 कैसे प्राप्त करें एडमिट कार्ड

 

  • छात्र सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse. gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, सीबीएसई कक्षा 10, 12, एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन जानकारी दर्ज करके, सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और इसे सेव करें।
  • भविष्यके संदर्भ के लिए एक प्रिंट भी ले लें।

छात्रों को स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करते समय अपने साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना होगा। छात्रों को एडमिट कार्ड पर सभी प्रकार की जानकारी नाम, रोल नंबर और विषय कोड की जांच करनी चाहिए। यदि कोई गलत सूचना प्राप्त होती है तो अभ्यर्थी को इसकी सूचना तत्काल विद्यालय को देनी चाहिए। उम्मीदवारों को सीबीएसई एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play