Central Bank of India admit card 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चीफ मैनेजर ग्रेड IV और सीनियर मैनेजर ग्रेड III के पद के लिए एडमिट कार्ड ( Central Bank of India Hall Ticket 2023) जारी किए। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे हैं,वे योग्य उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं।आईबीपीएस द्वारा 4 मार्च, 2023 को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जानी है। परीक्षा द्विभाषी, यानी अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 250 पदों पर भर्ती की जानी है, जिनमें से 50 पद चीफ मैनेजर ग्रेड IV (मेनस्ट्रीम) और 200 सीनियर मैनेजर ग्रेड III (मेनस्ट्रीम) पदों के लिए हैं।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सीएम, एसएम एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं,उम्मीदवार इन चरणों की मदद से एडमिट (Central Bank of India Hall Ticket 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- पहले आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, RECRUITMENT OF CM IN SCALE IV and SM IN SCALE III IN - MAINSTREAM_ Call Letters and Other Documents लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने लॉगिन विवरण (अपना,नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- फिर नए पेज पर एडमिट कार्ड ओपन होगा,इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
Central Bank of India Hall Ticket 2023 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक- यहां क्लिक करें
महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एडमिट कार्ड 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं:
एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख |
27 फरवरी 2023 |
डाउनलोड करने की अंतिम तिथि |
4 मार्च 2023 |
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख |
4 मार्च 2023 |
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए,उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।