CGPSC Answer Key 2022-23: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स की आंसर की जारी, 22 फरवरी तक दर्ज कराएँ आपत्तियां

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है उम्मीदवार CGPSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ पीसीएस आंसर की
छत्तीसगढ़ पीसीएस आंसर की

CGPSC Answer Key 2022: छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है साथ ही आयोग ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 22 फरवरी 2023 तक का समय भी दिया है.
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 12 फरवरी 2023   को राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन किया था इस परीक्षा में लाखों की संख्या में उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे. इस परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों का इन्तजार अब समाप्त हो गया है.

CGPSC Answer Key 2022 महत्वपूर्ण तिथियाँ :

संस्था का नाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नाम राज्य सेवा परीक्षा 
परीक्षा आयोजन की तिथि  12 फरवरी 2023  
आंसर की जारी होने की तिथि  13 फरवरी 2023  
आंसर की डाउनलोड लिंक यहाँ क्लिक करें 
प्रारम्भिक परीक्षा घोषित होने की तिथि जल्द घोषित होगा 



 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 13 फरवरी 2023 को एक नोटिस जारी कर जानकारी दी गई कि, राज्य सेवा परीक्षा 2022 के प्रथम प्रश्न-पत्र और द्वितीय प्रश्न-पत्र की आंसर की जारी कर दी गई है. जो उम्मीदवार आयोग द्वारा 12 फरवरी 2023   को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे प्रिलिम्स आंसर-की को सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.

Career Counseling

CGPSC Answer Key 2022 डाउनलोड लिंक 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. 
    
CGPSC Answer Key 2022 डाउनलोड स्टेप्स 
स्टेप-1: उम्मीदवार सर्वप्रथम आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर psc.cg.gov.in जाएँ  
स्टेप-2: होम पेज पर ही नोटिस सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें 
स्टेप-3; अब आंसर-की से सम्बन्धित आयोग द्वारा जारी नोटिस पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेने होगा,
स्टेप-4: इसमें दोनों ही पेपरों के मॉडल उत्तर (प्रोविजिनल आंसर-की) जारी किये गए हैं.          

CGPSC Answer Key 2022  कैसे दर्ज करवाएं आपत्ति 

आयोग ने आंसर की जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों को आंसर की में आपत्ति दर्ज करने की तिथि भी जारी कर दी है.  अब जो उम्मीदवार आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाना चाहते हैं वे आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर 22 फरवरी 2023 आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं.   

 

 

Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Stories