कोल इंडिया भर्ती 2022 अधिसूचना: कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. कोल इंडिया एमटी भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 1050 उम्मीदवारों को नियोजित किया जाएगा. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास खनन या सिविल या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन या सिस्टम और ईडीपी में GATE 2022 स्कोर होना चाहिए.
कोल इंडिया एमटी आवेदन 23 जून 2022 को शुरू होगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन गेट 2022 स्कोर के आधार पर किया जाएगा. विस्तृत निर्देश सीआईएल वेबसाइट www.coalindia.in पर लॉगिन पोर्टल के पेज पर उपलब्ध हैं.
कोल इंडिया एमटी भर्ती 2022 महत्वपूर्ण तिथियां:
कोल इंडिया एमटी पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि - 23 जून 2022
कोल इंडिया एमटी पंजीकरण की अंतिम तिथि - 22 जुलाई 2022
कोल इंडिया एमटी रिक्ति विवरण:
मैनेजमेंट ट्रेनी - 1050

डिसिप्लिन |
पोस्ट कोड |
रिक्तियों की संख्या |
माइनिंग |
11 |
699 |
सिविल |
12 |
160 |
इलेक्ट्रॉनिक्स & टेलीकम्यूनिकेशन |
13 |
124 |
सिस्टम एंड EDP |
14 |
67 |
कोल इंडिया एमटी भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
माइनिंग - माइनिंग इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग).
सिविल - न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग).
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन - इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीई/बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग).
सिस्टम और ईडीपी-न्यूनतम 60% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी में बीई/बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग) या एमसीए.
आयु सीमा:
30 वर्ष
कोल इंडिया एमटी वेतन:
चयनित उम्मीदवारों को ई-2 ग्रेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में वेतनमान में 50,000-1,60,000/- रुपये के प्रारंभिक मूल वेतन पर रखा जाएगा. प्रशिक्षण अवधि के दौरान 50,000/- प्रति माह.
कोल इंडिया एमटी भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया:
योग्य उम्मीदवार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट - 2022) के लिए उपस्थित हुए होंगे. GATE-2022 के स्कोर / अंकों और आवश्यकताओं के आधार पर, उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए 1:3 के अनुपात में डिसिप्लिन-वाइज शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
GATE-2022 के स्कोर/अंकों के आधार पर प्रत्येक विषय के लिए अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी. कृपया ध्यान दें कि कोल इंडिया लिमिटेड के 2022 के मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए, 2022 के गेट स्कोर / अंक केवल मान्य होंगे और 2021 या उससे पहले के गेट स्कोर / अंक मान्य नहीं होंगे.
Coal India MT Recrutiment Notification 2022
कोल इंडिया एमटी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
1. सीआईएल की वेबसाइट www.coalindia.in पर जाएं.
2.आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
3.अपना विवरण दर्ज करें.
4. आवेदन पत्र जमा करें.
आवेदन शुल्क:
सामान्य यूआर/ओबीसी (क्रीमी लेयर और नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस - रु. 1000/-
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / ईएसएम उम्मीदवार / कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारी - रु. 180/-