Delhi Cantt Assistant Teacher Bharti 2023: विभिन्न टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, यहाँ देखें अधिसूचना

दिल्ली कैंट ने असिस्टेंट टीचर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है,  योग्यता, चयन मानदंड, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य की जानकारी के लिए डिटेल्स यहाँ देखें.

दिल्ली कैंट टीचर भर्ती 2023
दिल्ली कैंट टीचर भर्ती 2023

Delhi Cantt Assistant Teacher Bharti 2023: दिल्ली कैंट बोर्ड ने सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है. ये भर्तियाँ कुल 40 पदों पर की जाएंगी. जो उम्मीदवार दिल्ली सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पात्र हैं, वे दिल्ली कैंट की आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जा कर 22 फरवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 है. उम्मीदवार ध्यान दें आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे. किसी अन्य मोड से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

दिल्ली कैंट भर्ती 2023 के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवश्यक शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए और उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

दिल्ली कैंट टीचर भर्ती 2023 के बारे में अधिक जानकारी जैसे पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं.

इवेंट्स  महत्वपूर्ण तिथियाँ 
भर्ती निकालने वाली संस्था का नाम  दिल्ली कैंट बोर्ड 
भर्ती का नाम  असिस्टेंट टीचर भर्ती 
पदों की संख्या  40 पद 
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि   22 फरवरी 2023
आवेदन की अंतिम तिथि  17 मार्च 2023
चयन प्रक्रिया  लिखित परीक्षा के आधार पर 
वेतन  35400 से  112400 तक 
परीक्षा की तिथि  जल्द घोषित होगी 
अधिसूचना लिंक  यहाँ क्लिक करें 

Delhi Cantt Assistant Teacher Bharti 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :

Career Counseling

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि -22 फरवरी 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 17 मार्च 2023


Delhi Cantt Assistant Teacher Bharti 2023 पदों का विवरण :

कुल पद - 40 

 

Delhi Cantt Assistant Teacher Bharti 2023 शैक्षिक अर्हता :

उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और प्राथमिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा या कम से कम 45% अंकों के साथ 12वीं और एनसीटीई के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा या कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं और B.El.Ed या 12 वीं कम से कम 50% अंकों के साथ और 2 साल का डिप्लोमा इन एजुकेशन या ग्रेजुएशन और 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन या ग्रेजुएशन कम से कम 50% अंकों के साथ और बी.एड. होना आवश्यक है साथ ही उम्मीदवारों का सीटीईटी पास होना अनिवार्य है. 

Delhi Cantt Assistant Teacher Bharti 2023 कैसे करें आवेदन ?

स्टेप-1 : दिल्ली कैंट की वेबसाइट - delhi.cantt.gov.in पर जाएं
स्टेप-2 : ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3 : अपना विवरण भरें
स्टेप-4 : अपने आवेदन जमा करें
स्टेप-5 : आवेदन शुल्क जमा करें   

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories