IAS Success Story: UPSC सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में माना जाता है। कई चरणों पर परीक्षा देने के बाद एक सिविल सेवक के रूप में नौकरी मिलती है। हालांकि, यह नौकरी इतनी आसानी से नहीं मिलती। क्योंकि, उन चरणों तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तब यह आपके लिए और भी मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद कई युवा इस परीक्षा को पास कर सिविल सेवक बनने का सपना पूरा कर देते हैं। आज हम आपको अरूणाचल प्रदेश की यशनी नागराजन की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नौकरी के साथ-साथ चौथे प्रयास में 57 रैंक पाकर IAS बनने का सपना पूरा किया।
यशनी का परिचय
यशनी नागराजन मूल रूप से तमिलनाडू की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका जन्म और परवरिश अरूणाचल प्रदेश में हुई। उनके पिता राज्य में PWD इंजीनियर और मां गुवाहटी होई कोर्ट अथॉरिटी के ईटानगर शाखा की Superintendent हैं।

Shiv Jayantichya Hardik Subecha 🙏 pic.twitter.com/k1e1gNApiA
— Yashni Nagarajan (@NagarajanYashni) February 19, 2023
स्कूल के बाद की इंजीनियरिंग
यशनी मेधावी छात्रा थी, ऐसे में उन्होंने साइंस विषयों के साथ पढ़ने के बाद इंजीनियरिंग पढ़ने का मन बनयाा। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियिरिंग से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
पढ़ाई के बाद रिजर्व बैंक में लगी नौकरी
यशनी की पढ़ाई के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी लग गई। हालांकि, उनके परिवार ने उन्हें सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया। ऐसे में वह सिविल सेवा की भी तैयारी करती रही।
Tribal Haat for products made by Adivasi Self Help Groups launched by PO ITDP Pandharkawada
These range from farm products such as wild honey,organic grains to processed items like impressive pure Goat milk soap & agarbatti
Requesting all to support local artisans wholeheartedly pic.twitter.com/PtARWA846U— Yashni Nagarajan (@NagarajanYashni) January 26, 2023
पहले प्रयास में हुई फेल
यशनी ने जब अपना पहला प्रयास किया, तो वह फेल हो गई। हालांकि, वह निराश नहीं हुई, बल्कि दूसरे प्रयास के लिए पढ़ना शुरू कर दिया। इस बार उन्होंने परीक्षा दी और मेंस की परीक्षा को पास कर लिया। हालांकि, वह इंटरव्यू में नहीं पहुंच सकी।
तीसरे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंची
यशनी ने अपना तीसरा प्रयास किया और इस बार वह यूपीएससी सिविल सेवा के इंटरव्य तक पहुंची। हालांकि, यहां पहुंचने के बाद भी उनका आईएएस बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। ऐसे में उन्होंने फिर से तैयारी करना का निर्णय लिया।
७४ व्या प्रजासत्ताक दिनाच्या शुभेच्छा
— Yashni Nagarajan (@NagarajanYashni) January 26, 2023
Happy Republic Day to all pic.twitter.com/TgXo1KLzV1
चौथे प्रयास में पाई सफलता
सिविल सेवा परीक्षा के पिछले तीन प्रयासों में आईएएस न बन पाने की वजह से उन्होंने अपनी तैयारी को और धार देना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपना चौथा प्रयास किया और इंटरव्यू में जगह बनाते हुए वह सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुई। उन्होंने 57 रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया था।
जॉब के साथ की तैयारी
यशनी ने अपनी नौकरी के साथ सिविल सेवा की तैयारी की थी। वह वीकेंड का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई करने पर लगाती थी। इसके साथ ही जॉब के बाद वह पढ़ाई को समय दिया करती थी। यशनी के मुताबिक, जो जॉब के साथ तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए वीकेंड पर पढ़ाई करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें पढ़ने का बहुत समय होता है।
पढ़ेंः IAS Success Story: Weekend में की पढ़ाई, छठे प्रयास में IAS बनी देवयानी यादव