India Post GDS Recruitment 2023:जीडीएस भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 16 से 23 तक आवेदन का अवसर, यहाँ देखें पूरी जानकारी

 India Post GDS Bharti 2023: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के 12828 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ गई है अब उम्मीदवार 16 जून से 23 जून तक आवेदन के कर सकते हैं I  आवेदन से जुड़ी जानकारी यहाँ देखेंI  

India Post GDS Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक के 12 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती
India Post GDS Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक के 12 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती

 India Post GDS Bharti 2023: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 12828 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ गई हैI अब इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 16 जून से 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं I  पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इंडिया पोस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 16 जून से पुन: शुरू होगीI  उम्मीदवार 23  जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का हाईस्कूल पास होना जरुरी है.  

India Post GDS Recruitment Notification and Apply Link  2023

India Post GDS Recruitment Notification 2023  

यहाँ क्लिक करें 

India Post GDS Recruitment Apply Link 2023

यहाँ क्लिक करें

   India Post GDS Recruitment 2023   

                    अधिसूचना जारी करने वाले संस्थान का नाम 

इंडियन पोस्ट 

                      मंत्रालय का नाम 

संचार मंत्रालय, भारत सरकार  

                          रिक्ति का नाम 

ग्रामीण डाक सेवक 

                        पदों की संख्या 

12828   

              आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 

22 मई 2023  

                आवेदन की अंतिम तिथि 

अब 16 से 23 जून (11 जून 2023 पहले ) 

                    ऑफिसियल वेबसाइट 

https://indiapostgdsonline.cept.gov.in/ 

India Post GDS 2023 पदों का विवरण 

स्टेट 

पदों का विवरण 

आंध्र प्रदेश 

118

असम - असामीज /असोमिया 

138

असम  - बोडो 

6

बिहार 

76

छत्तीसगढ़ 

342

गुजरात 

110

हरियाणा 

8

हिमाचल प्रदेश 

37

जम्मू-कश्मीर  

89

झारखंड 

1125

कर्नाटक 

48

मध्य प्रदेश 

2992

महाराष्ट्र - कोंकणी /मराठी 

10

महाराष्ट्र - मराठी 

610

नार्थईस्ट बंगाली 

43

नार्थईस्ट हिंदी /इंग्लिश 

3911

नार्थईस्ट मणिपुर/इंग्लिश 

288

नार्थईस्ट मिज़ो 

142

ओडिशा 

948

पंजाब 

13

राजस्थान 

1408

तमिलनाडु 

18

यूपी 

160

उत्तराखंड 

40

WB बंगाली 

31

WB नेपाली 

14

तेलंगना 

96

कुल पद 

12828   

  India Post GDS सैलरी 2023 

  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)  - 12,000-29,380 रु. 
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) -10,000-24,470 रु. 

 India Post GDS Eligibility 2023 

भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा से गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया है) के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान, साइकिल चलाने का ज्ञान होना भी आवश्यक है.  

Career Counseling

India Post GDS 2023 आवेदन प्रक्रिया 

चरण 1: पंजीकरण - छात्रों को 'रजिस्ट्रेशन टैब' पर क्लिक करना होगा जहां उन्हें अपना विवरण दर्ज करना होगा जैसे कि मोबाइल नंबर, ईमेल, नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि।

चरण 2: ऑनलाइन आवेदन जमा करें - पंजीकरण के बाद, छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा और सर्कल का चयन करना होगा

चरण 3: वरीयताएँ चुनें - एक आवेदक केवल एक या अधिक चयनित डिवीजनों में से केवल एक में जीडीएस के रिक्त पदों के लिए एक या अधिक आवेदन कर सकता है।

चरण 4: आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें

India Post GDS 2023 आवेदन शुल्क 

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रु का भुगतान करना होगा

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories