Army AFMS MO Vacancy 2025: मौका! आर्मी में मेडिकल ऑफिसर के 225 पदों की भर्ती का शॉर्ट नोटिस देखें
Army AFMS MO Vacancy 2025: भारतीय सेना, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) की ओर से मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जिसके तहत कुल 225 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे लेख देख सकते हैं।
Army AFMS MO Vacancy 2025: भारतीय सेना, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) की ओर से मेडिकल ऑफिसर (MO) भर्ती 2025 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर के कुल 225 रिक्त पदों को भरा जाएगा। डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी।
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे लेख में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे।
Army AFMS MO Vacancy 2025: शॉर्ट नोटिस
संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू की जाएगी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
Army AFMS MO Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे भारतीय सेना में निकाली गई भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है, इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने में आसानी होगी:
| प्राधिकरण का नाम | भारतीय सेना, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा |
| पद का नाम | मेडिकल ऑफिसर (MO) |
| कुल पद | 225 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 13 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2025 |
| चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग |
| आवेदन शुल्क | जनरल/ओबीसी - ₹200/- एससी/एसटी - ₹200/- |
| आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | MBBS डिग्री |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://join.afms.gov.in/ |
Army AFMS MO Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
भारतीय सेना, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 सितंबर, 2025 से शुरू की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Army AFMS MO Vacancy 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 Army AFMS MO Online Application Form 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5 एप्लिकेशन फीस भरें।
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.