इंडियन आर्मी डेंटल कॉर्प्स भर्ती 2022: भारतीय सेना में पुरुष और महिला डेंटल छात्रों के लिए एक अवसर है, जो नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट, NEET (MDS)-2022 में उपस्थित हुए हैं। आर्मी डेंटल कॉर्प्स 2022 के अंतर्गत शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए 30 रिक्तियां उपलब्ध है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों को बीडीएस (अंतिम वर्ष बीडीएस में न्यूनतम 55% अंकों के साथ) / एमडीएस होनी चाहिए. भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी जैसे उम्र सीमा, पात्रता मानदंड आदि आप यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी डेंटल कॉर्प्स भर्ती 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
भारतीय सेना डेंटल कोर अधिसूचना जारी होने की तिथि: 15 जुलाई 2022
इंडियन आर्मी डेंटल कॉर्प्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2022
इंडियन आर्मी डेंटल कॉर्प्स भर्ती 2022 रिक्तियों का विवरण

कुल रिक्तियां - 30
महिला - 3
पुरुष - 27
इंडियन आर्मी डेंटल कॉर्प्स भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवारों को बीडीएस (अंतिम वर्ष बीडीएस में न्यूनतम 55% अंकों के साथ) / एमडीएस होना चाहिए, जो डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज / विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
पद की शैक्षणिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।
इंडियन आर्मी डेंटल कॉर्प्स भर्ती 2022 आयु सीमा:
45 वर्ष
इंडियन आर्मी डेंटल कॉर्प्स भर्ती 2022: PDF
इंडियन आर्मी डेंटल कॉर्प्स भर्ती 2022 आवेदन कैसे करें
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 अगस्त 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।