Indian Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी में निकली एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच के पदों पर भर्ती, 12वीं पास जल्द करें आवेदन

Navy 10+2 (B.Tech) Cadet Entry Scheme 2023: इंडियन नेवी ने  एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 जून, 2023 से आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2023 निर्धारित की गई है।

Indian Navy 10+2 Btech Cadet Entry 2023 Notification
Indian Navy 10+2 Btech Cadet Entry 2023 Notification

Navy 10+2 (B.Tech) Cadet Entry Scheme 2023: भारतीय नौसेना ने 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम के तहत भर्ती का नवीनतम नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडियन नेवी की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक,एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच के 30 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने भारतीय नौसेना में नौकरी करना चाहते हैं, वे अंतिम तारीख से पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 

इंडियन नेवी एग्जीक्यूटिव एंड टेक्निकल ब्रांच रिक्रूटमेंट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2023 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2023 है। इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि यहां चेक कर सकते हैं।

Navy 10+2 Btech Entry 2023 Notification के बारे में हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में इंडियन नेवी एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच भर्ती 2023 के बारे में समस्त जानकारी देख सकते हैं।

Career Counseling

विभाग का नाम

भारतीय नौसेना 

भर्ती का नाम

नौसेना 10+2 बीटेक प्रवेश योजना

कुल पदों की संख्या 

30

इंडियन नेवी (10+2)बीटेक अधिसूचना 

उपलब्ध

आवेदन पत्र जमा करने का तरीका 

ऑनलाइन

परीक्षा का तरीका

ऑफलाइन

ऑनलाइन आवेदन की तिथि

10 जून 2023

आवेदन करने की अंतिम तिथि

30 जून 2023

आधिकारिक वेबसाइट

https://www.joinindiannavy.gov.in/

Indian Navy 10+2 Btech Cadet Entry 2023 Notification PDF

डाउनलोड करें

Join Indian Navy 10+2 B.Tech Entry Recruitment 2023 के लिए रिक्त पदों की संख्या

इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को रिक्त पदों की जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवार यहां दी गई तालिका में वैकेंसी डिटेल देख सकते हैं।

पद के नाम

रिक्त पदों की संख्या

एजुकेशन, एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच

पुरुष 21 पद, महिला 09 पद

कुल पदों की संख्या

30

Navy 10+2 (B.Tech) Cadet Entry Scheme के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु  25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा में छूट दी गई है।

इंडियन नेवी 10+2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री स्कीम 2023 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) में कम से कम 70% कुल अंकों और अंग्रेजी में कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी बोर्ड से 10 + 2 यानी इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।

Indian Navy 10+2 (B.Tech) Cadet Entry Scheme 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को देखकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • पहले www.joinindiannavy.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पर दिख रहे रजिस्टर पर क्लिक करें। 
  • आवश्यक जानकारी डालकर खुद को रजिटर्ड करें।
  • इसके बाद अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म को भरें और फोटो अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट निकाल लें।

नौसेना 10+2 (बी.टेक) कैडेट प्रवेश योजना के लिए आवेदन शुल्क

पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

नेवी 10+2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री स्कीम 2023 चयन प्रक्रिया

इंडियन के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू,मेडिकल टेस्ट और शॉर्ट-लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

FAQ

Navy 10+2 (B.Tech) Cadet Entry Scheme के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार www.joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Navy 10+2 (B.Tech) Cadet Entry Scheme 2023 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

इंडियन नेवी एजुकेटिव और टेक्निकल ब्रांच भर्ती 2023 की अंतिम तिथि 30 जून 2023 हैं

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play