JagranJosh Education Summit & Awards 2023 - गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इन्हें किया जा रहा है आमंत्रित

एक शिक्षित आबादी अधिक प्रोडक्टिविटी और इनोवेशन को जन्म देती है, जिससे देश में आर्थिक विकास तेजी से होता है।

JagranJosh Education Summit & Awards 2023 - गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इन्हें किया जा रहा है आमंत्रित
JagranJosh Education Summit & Awards 2023 - गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इन्हें किया जा रहा है आमंत्रित

एक शिक्षित आबादी अधिक प्रोडक्टिविटी और इनोवेशन को जन्म देती है, जिससे देश में आर्थिक विकास तेजी से होता है। समाज के हुनर को निखारने, जीवन की गुणवत्ता को सुधारने और सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है। यह एक ऐसा साधन है, जिससे  ज्ञान और कौशल को प्राप्त करने में मदद मिलती है और बेहतर समाज का निर्माण होता है।

देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो रहा है तो इसके पीछे एजुकेशन लीडर्स और टीचर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। आइए ऐसी ही शख्सियतों को JagranJosh Education Summit & Awards 2023 में सम्मानित करें। 29 मार्च 2023 को दिल्ली के द ललित होटल में JagranJosh Education Summit & Awards 2023 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में स्पीकर्स के रूप में सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार और सोशल एंटरप्रेन्योर व डेक्सटेरिटी ग्लोबल के CEO शरद विवेक शागर शामिल हो रहे हैं। समारोह Hikeedu द्वारा पावर्ड है।

Career Counseling

समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में केंद्रीय शिक्षा और विदेश मामलों के राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह को आमंत्रित किया गया है। डॉ. रंजन 17वीं लोकसभा चुनाव, 2019 में मणिपुर आंतरिक संसदीय क्षेत्र से चुने गए थे। 1 सितंबर 1952 को इंफाल पूर्वी जिले के कोंगबा माखा नंदीबम लीकाई में जन्मे आरके रंजन सिंह ने धनामंजुरी कॉलेज, इंफाल से ऑनर्स के साथ स्नातक किया। गुवहाटी विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी करने के बाद, उन्होंने 1973 में Ideal Girls' College, मणिपुर सरकार में भूगोल में लेक्चरर के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1984 तक सेवा दी।

JagranJosh Education Summit & Awards 2023 - गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इन्हें किया जा रहा है आमंत्रित

इसके अलावा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भारत सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री माननीय डॉ. सुभाष सरकार को भी आमंत्रित किया गया है। 25 नवंबर 1953 को जन्में सुभाष सरकार एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में 2019 के भारतीय आम चुनाव में बांकुरा, पश्चिम बंगाल से चुनाव जीता था।

JagranJosh Education Summit & Awards 2023 में कई कैटेगरी में एजुकेशन लीडर्स, टीचर्स और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से कुछ कैटेगरी हैं मोस्ट इनोवेटिव टीचिंग मेथेड, मोस्ट इनोवेटिव यूज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मोस्ट प्रॉमिसिंग टैलेंट, मोस्ट क्रिएटिव यूज ऑफ सोशल मीडिया और आउट स्टैंडिंग एजुकेशनल लीडर।

JagranJosh Education Summit & Awards 2023 के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए और खुद को डेलिगेट्स के रूप में रजिस्टर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें - https://education-awards.jagranjosh.com/

Related Categories

Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Stories