JPSSC FSO Naukri 2023 for 56 Vacancy

JPSC FSO Recruitment 2023 Notification: झारखंड में फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

JPSC FSO Recruitment 2023 Notification: झारखंड लोक सेवा आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैंI 

JPSC FSO Recruitment 2023 Notification: झारखंड में फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर निकलीं भर्तियां, यहाँ चेक करें पूरी जानकारी
JPSC FSO Recruitment 2023 Notification: झारखंड में फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर निकलीं भर्तियां, यहाँ चेक करें पूरी जानकारी

JPSC FSO Recruitment 2023 Notification: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जून, 2023 से शुरू हो चुकी है और ये प्रक्रिया 14 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) पद के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को PB-II-9300-34800 (ग्रेड पे -5,400) का वेतनमान मिलेगा। अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त योग्यता के साथ खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी प्रौद्योगिकी या जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या कृषि विज्ञान में डिग्री सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आप इस अधिसूचना से संबंधित सभी विवरण यहां प्राप्त कर सकते हैं जिसमें रिक्ति विवरण, योग्यता विवरण, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शामिल हैं।

Shiv Khera

JPSC FSO Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 15 जून, 2023
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जुलाई, 2023
भुगतान जमा करने की अंतिम तिथि: 17 जुलाई, 2023

JPSC FSO Recruitment 2023

रिक्ति विवरण
खाद्य सुरक्षा अधिकारी -56
  
ग्रेड पे: पीबी-II-9300-34800 (ग्रेड पे -5,400)

JPSC FSO Recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता:

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी प्रौद्योगिकी या जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान या जैव रसायन या सूक्ष्म जीव विज्ञान या चिकित्सा में डिग्री या रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
आपको सलाह दी जाती है कि पदों की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।
 
आयु सीमा (1/08/2020 तक):

न्यूनतम 21 वर्ष

अधिकतम 35 वर्ष (सामान्य श्रेणी)

आयु सीमा में छूट के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।

चयन प्रक्रिया:

इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार/दस्तावेज़ सत्यापन के बाद चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

JPSC FSO Recruitment 2023 पीडीएफ

JPSC FSO Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया 

आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- jpsc.gov.in पर जाएं

चरण 2:  अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें और होमपेज पर खुद को पंजीकृत करें।

चरण 3: अब अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।

चरण 4: उसके बाद, आवेदन पत्र जमा करें।

चरण 5: अब अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 6: विंडो पर ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

चरण 7: इसे सबमिट करें और भविष्य में आवश्कता के लिए कृपया इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories