News

JSSC CGL Exam 2023 Date Declared: झारखंड सीजीएल परीक्षा की तिथि jssc.nic.in पर घोषित, यहां चेक करें एग्जाम पैटर्न

JSSC CGL Exam 2023 Dates Declared: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा - 2023 (JGGLCCE 2023) के लिए एग्जाम डेट्स का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवार यहां JSSC CGL परीक्षा दिनांक 2023 और परीक्षा पैटर्न चेक कर सकते हैं।

JSSC CGL Exam Date 2023 के बारे में सभी विवरण यहां प्राप्त करें
JSSC CGL Exam Date 2023 के बारे में सभी विवरण यहां प्राप्त करें

JSSC CGL Exam Dates 2023 Declared: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2023 परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 16 और 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। उनके लिए जल्द ही आधिकारिक साइट पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले jssc.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। एडमिट कार्ड के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर रहें।

JSSC CGL परीक्षा झारखंड सरकार के तहत विभिन्न स्नातक स्तर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2017 पदों को भरा जाएगा। इनमें जूनियर सचिवालय सहायक, योजना सहायक और अन्य जैसे पद शामिल हैं। JSSC CGL परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2023 से शुरू होकर 19 जुलाई 2023 तक जारी रही।

Shiv Khera

JSSC CGL 2023 Exam Date: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा हाइलाइट

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है।  उम्मीदवार नीचे दी तालिका में SSC CGL परीक्षा 2023 के बारे में सभी जानकारी देख सकते हैं।

आयोजन

तारीख

जेएसएससी सीजीएल अधिसूचना 2023

06 जून 2023

जेएसएससी सीजीएल 2023 ऑनलाइन आवेदन तिथि

20 जून 2023

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

03 अगस्त 2023 (रात 11.59 बजे)

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख

05 अगस्त 2023 (रात 11.59 बजे)

फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने और प्रिंट लेने की आखिरी तारीख

07 अगस्त 2023 (रात 11.59 बजे)

भरे हुए आवेदन फॉर्म को संपादित करने की तिथि

08 अगस्त 2023 से 09 अगस्त 2023 (रात 11:59 बजे)

जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2023

अक्टूबर 2023 का पहला सप्ताह

SSC CGL परीक्षा दिनांक 2023

16 और 17 दिसंबर, 2023

JGGLCCE-2023 Exam Notice 

JSSC CGL Exam 2023: परीक्षा पैटर्न

जेएसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा (ओएमआर) पर आधारित होगी और इसमें तीन पेपर शामिल होंगे: 

पेपर I: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग

पेपर II: सामान्य जागरूकता

पेपर III: गणित

SSC CGL परीक्षा 2023 (ओएमआर) पर आधारित होगी, और यह तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर का समय 2 घंटे का होगा। पहले पेपर में कुल 120 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 360 अंक निर्धारित हैं। वहीं दूसरे पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 300 अंक दिए जाएंगे. पेपर तीन में 150 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 450 अंक दिए जाएंगे। आपको बता दें कि कुल प्रश्नों की संख्या 370 होगी। कुल मिलाकर आपको 1100 अंक मिलेंगे। 

जेएसएससी सीजीएल प्रवेश पत्र अक्टूबर 2023 के पहले सप्ताह में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:

  • अपनी तैयारी जल्दी शुरू करें और एक अच्छा अध्ययन कार्यक्रम का पालन करें।
  • परीक्षा पैटर्न और पूछे गए प्रश्नों के प्रकार को समझने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट को हल करें।

Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Stories