DU Faculty Recruitment 2023: दिल्ली विश्व विद्यालय से सम्बन्धित लेडी श्री राम कॉलेज ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. ये भर्तियाँ 89 फैकल्टी पदों पर की जाएंगी. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च 2023 तक कॉलेज की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 500 रु का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा हालांकि महिलाओं और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा.
पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के लिए डिटेल्स नीचे देखें
DU Faculty Recruitment 2023 महत्वपूर्ण जानकारी :
भर्ती संस्था का नाम |
लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय |
पद का नाम |
असिस्टेंट प्रोफेसर |
कुल पद |
89 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
27 मार्च 2023 |
आवेदन की ऑफिसियल वेबसाइट |
https://lsr.edu.in/ |

DU Faculty Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :
आवेदन की अंतिम तिथि - 27 मार्च 2023
DU Faculty Recruitment 2023 पदों का विवरण :
विषय |
रिक्त पदों की संख्या |
कॉमर्स |
6 |
कंप्यूटर एप्लीकेशन |
1 |
इकोनॉमिक्स |
13 |
एलेमंट्री एजुकेशन |
5 |
इंग्लिश एंड जर्नलिज्म |
9 |
हिंदी |
4 |
हिस्ट्री |
7 |
मैथमेटिक्स |
8 |
फिलोसफी |
4 |
फिसिकल एजुकेशन |
1 |
पॉलिटिकल साइंस |
14 |
साइकोलोजी |
1 |
संस्कृत |
3 |
सोशियोलॉजी |
6 |
स्टैटिक्स |
4 |
उर्दू |
1 |
इनवारमेंटल स्टडीज |
2 |
कुल पद |
89 पद |
DU Faculty Recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता :
A.
- i) किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (या जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, वहां पॉइंट-स्केल में समकक्ष ग्रेड), या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री।
- ii) उपरोक्त योग्यताओं के अतिरिक्त, उम्मीदवार को यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण होना चाहिए।
B.
निम्नलिखित में से किसी एक विश्वविद्यालय रैंकिंग में (किसी भी समय) 500 रैंकिंग के अंतर्गत किसी विदेशी विश्वविद्यालय / संस्थान से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की गई हो:
(i) क्वैक्वेरेली साइमंड्स (QS)
(ii) टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) या
(iii) शंघाई जियाओ टोंग विश्वविद्यालय (शंघाई)
विस्तृत शैक्षिक योग्यता जानने के लिए ऑफिसियल अधिसूचना देखें
अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
DU Faculty Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कॉलेज की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.