NHPC JE Recruitment 2023 Notification Out: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से 388 रिक्त गैर-कार्यकारी (Non Executive) पदों को भरा जाना है। इनमें जूनियर इंजीनियर, सुपरवाइजर, सीनियर अकाउंटेंट, हिंदी ट्रांसलेटर और ड्राफ्ट्समैन के पद शामिल हैं। सरकारी नौकरी चाहने वाले उम्मीदवार एनएचपीसी भर्ती के लिए www.nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन प्रक्रिया 09 जून 2023 से शुरू हो चुकी है जो 30 जून 2023 तक जारी रहेगी।
NHPC Recruitment 2023 की हाइलाइट्स
एनएचपीसी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 की जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है:
संगठन का नाम |
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) |
पद के नाम |
जूनियर इंजीनियर, सुपरवाइज़र, सीनियर अकाउंटेंट, हिंदी ट्रांसलेटर और ड्राफ्ट्समैन |
कुल रिक्त पदों की संख्या |
388 |
एनएचपीसी जेई की अधिसूचना जारी होने की तिथि |
07 जून 2023 |
एनएचपीसी जेई ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि |
09 जून 2023 |
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि |
30 जून 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट |
www.nhpcindia.com |
EMRS Recruitment 2023 Notification PDF |
NHPC भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार जो एनएचपीसी जेई भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, उन्हें निम्नलिखित महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में पता होना चाहिए:

आयोजन |
तारीख |
एनएचपीसी जेई अधिसूचना जारी तिथि |
07 जून 2023 |
एनएचपीसी जेई ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि |
09 जून 2023 |
एनएचपीसी जेई ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि |
30 जून 2023 |
एनएचपीसी जेई एडमिट कार्ड तिथि |
सूचित किया जाना |
एनएचपीसी जेई परीक्षा तिथि |
सूचित किया जाना |
NHPC JE Vacancy 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनएचपीसी जेई भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एनएचपीसी की साइट www.nhpcindia.com पर जाएं।
- NHPC JE के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र को भरें।
- फिर आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में, सबमिट बटन पर क्लिक करें और फॉर्म का प्रिंट ले लें।
एनएचपीसी जेई वैकेंसी 2023 डिटेल
एनएचपीसी भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 388 जूनियर इंजीनियर, सुपरवाइज़र, सीनियर अकाउंटेंट, हिंदी ट्रांसलेटर और ड्राफ्ट्समैन के पद भरे जाने हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से एनएचपीसी जेई वैकेंसी 2023 डिटेल देख सकते हैं
पद के नाम |
रिक्त पदों की संख्या |
जूनियर इंजीनियर (सिविल) |
149 |
जूनियर इंजीनियर (विद्युत) |
74 |
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) |
63 |
जूनियर इंजीनियर (ई एंड सी) |
10 |
सुपरवाइज़र (आईटी) |
9 |
सुपरवाइजर (सर्वे) |
19 |
सीनियर अकाउंटेंट |
28 |
हिंदी ट्रांसलेटर |
14 |
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) |
14 |
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल) |
8 |
कुल पदों की संख्या |
388 |
NHPC जेई पदों के लिए शैक्षिक योग्यता
एनएचपीसी जेई भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास होने के साथ ही संबंधित स्ट्रीम में (ITI/ BCA/ BSc./ PG Degree/ CA/ CMA) डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
एनएचपीसी जेई के पदों के लिए आयु सीमा
जेई पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा 30 जून 2023 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट भी प्रदान की गई है।
एनएचपीसी जेई भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क
एनएचपीसी जेई भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा:
वर्ग |
आवेदन शुल्क |
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) |
295/- रुपये (जीएसटी 18% सहित) |
एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ईएसएम |
शून्य |
NHPC जेई पदों के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को भर्ती प्राधिकरण द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उनके प्रदर्शन के आधार पर एनएचपीसी जेई भर्ती 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
NHPC Junior Engineer Vacancy 2023: सैलरी
पद का नाम |
सैलरी |
जूनियर इंजीनियर |
29600 रुपये से 119500 रुपये |
सुपरवाइजर |
|
सीनियर अकाउंटेंट |
|
हिंदी ट्रांसलेटर |
27000 रुपये से 105000 रुपये |
ड्राफ्टमैन |
25000 रुपये से 85000 रुपये |
ये भी पढ़ें: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर निकली बंपर भर्ती