Oil India Recruitment 2023: ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) में नौकरी (Sarkari Naukri) की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, ऑयल इंडिया लिमिटेड असम और अरुणाचल प्रदेश के उत्पादन और अन्वेषण क्षेत्रों में ग्रेड 3, 4 और 6 सहित विभिन्न पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (Oil India Recruitment 2023) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑयल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2023 रात 11 बजे तक है। समय रहते पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर दें।ऑयल इंडिया भर्ती 2023 से संबंधित तमाम जानकारी यहां देख कर सकते हैं।
Oil India Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 28 मार्च 2023
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2023, रात 11:59 बजे।
Oil India Recruitment 2023 Pdf डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें |
अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त पात्रता के साथ विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेडों में 10वीं/डिप्लोमा सहित आवश्यक शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पोस्ट कोड |
योग्यता |
सीट |
PCM12023 |
पीसीएम के साथ 10+2 |
15 |
MDL12023 |
मैकेनिक डीजल ट्रेड |
54 |
FTR12023 |
फिटर ट्रेड |
28 |
WLD12023 |
वेल्डर ट्रेड |
3 |
IMC12023 |
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड |
9 |
CIV12023 |
सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
4 |
MEC12023 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
3 |
INS12023 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
3 |
BLR12023 |
|
25 |
TBR12023 |
|
15 |
Oil India Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा
पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नही होनी चाहिए।
Oil India Recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया
ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार Oil India की आधिकारिक वेबसाइट www.oil-india.com पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
Oil India Recruitment 2023 का आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए |
200/-रूपये |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईडब्ल्यूएस / बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। |
Oil India Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) शामिल होगा और उम्मीदवारों को केवल पूर्ण ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनकी घोषणा के आधार पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए बुलाया जाएगा।