Punjab Anganwadi Bharti 2023: 5714 पदों पर निकली भर्ती, यहाँ देखें पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण विवरण

पंजाब में आंगनवाड़ी के 5714 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई है. इच्छुक उम्मीदवार पंजाब आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट, swcd.punjab.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता और अन्य जानकारियों के लिए यहाँ पढ़ें डिटेल्स.

पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2023
पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2023

Punjab Anganwadi Bharti 2023: पंजाब डब्ल्यूसीडी द्वारा राज्य में आंगनवाड़ी भर्ती 2023 पर नवीनतम अधिसूचना जारी की गई है. इच्छुक उम्मीदवार पंजाब आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट यानी swcd.punjab.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2023 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 9 मार्च 2023 निर्धारित की गई है. ये भर्तियाँ 5714 आंगनबाड़ी सदस्यों के पदों पर की जाएंगी. उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 

पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2023 की पात्रता और अन्य जानकारियों के लिए उम्मीदवार नीचे डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

Punjab Anganwadi Bharti 2023 महत्वपूर्ण बिंदु :

संस्था का नाम 

सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग

पद का नाम 

पंजाब आंगनवाड़ी 

कुल पद 

5714

आवेदन का माध्यम 

ऑनलाइन 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 

17 फरवरी 2023

आवेदन की अंतिम तिथि 

9 मार्च 2023

चयन प्रक्रिया 

मेरिट, काउन्सलिंग और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर  

Punjab Anganwadi Bharti 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 17 फरवरी 2023  
आवेदन की अंतिम तिथि - 9 मार्च 2023 

Punjab Anganwadi Bharti 2023 पदों की विस्तृत जानकारी :

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता (AWWs) - 1016 पद 
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता (Mini AWWs)- 129 पद 
आंगनवाड़ी सहायक - 4569 पद 
कुल पद - 5714 

अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Punjab Anganwadi Bharti 2023 पात्रता :

शैक्षिक योग्यता :

पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पंजाब आंगनवाड़ी द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में जारी की गई है, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार पद के अनुसार 10वीं/12वीं/स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2023 शैक्षिक योग्यता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 

आयुसीमा -

पदों पर आवेदन के लिये उम्मीदवारों की आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट प्रदान की जायेगी. 


Punjab Anganwadi Bharti 2023 आवेदन प्रक्रिया :

पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार पंजाब आंगनवाड़ी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं.     

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories