Rajasthan Ayurved Vibhag Bharti 2023: आयुर्वेदिक विभाग राजस्थान ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, लेक्चरर और अन्य रिक्तियों के लिए राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार जो इन पदों में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं,वे राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.prakritiparikshan.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम समय से पहले राजस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन जमा कर दें। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार,आवेदन प्रक्रिया,परीक्षा शुल्क,पात्रता और राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग भर्ती 2023 से संबंधित अधिक जानकारी यहां चेक कर सकते हैं।
राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग भर्ती 2023 हाइलाइट्स (Rajasthan Ayurved Vibhag Recruitment 2023)
आयुर्वेद विभाग निदेशालय, राजस्थान ने विभिन्न कॉलेजों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।इच्छुक उम्मीदवार आयुर्वेदिक विभाग भर्ती 2023 संबंधित सभी विवरण नीचे दी गई तालिका में चेक कर सकते हैं।

संगठन का नाम |
निदेशालय आयुर्वेद विभाग अजमेर, राजस्थान |
पोस्ट नाम |
विभिन्न पद |
कुल पद |
144 |
नौकरी करने का स्थान |
राजस्थान |
आवेदन प्रारंभ तिथि |
15 मार्च 2023 |
अंतिम तिथि |
31 मार्च 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट |
आयुर्वेदिक विभाग भर्ती 2023 अधिसूचना के मुताबिक,आयुर्वेद विभाग राजस्थान 144 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा हैं।इन पदों में सह - प्राध्यापक,व्याख्याता और आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद शामिल शामिल हैं।आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती अस्थायी और संविधा के आधार पर की जाएगी।
Rajasthan Ayurved Vibhag Recruitment 2023 PDF |
Rajasthan Ayurved Vibhag Bharti 2023 पदों की संख्या
राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 के पात्र उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है:-
पद |
संख्या |
सह - प्राध्यापक |
18 |
व्याख्याता |
18 |
सलाहकार |
60 |
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी |
48 |
कुल |
144 |
Rajasthan Ayurved Vibhag Online Apply Form 2023 |
Rajasthan Ayurved Vibhag Bharti 2023 शैक्षिक योग्यता
राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।
राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को केंद्रीय या किसी राज्य मेडिकल बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए। आपको बता दें कि राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 में सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। इसलिए उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
Rajasthan Ayurved Vibhag Recruitment 2023 आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से कम और 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती संविधा के आधार पर की जाएगी।आयु में छूट सरकार के नियम अनुसार प्रदान की जाएगी।
राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग भर्ती 2023 फॉर्म ऑनलाइन कैसे करें?
- सबसे पहले health.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- फिर रजिस्ट्रेशन सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर आवेदन पत्र खोलें।
- राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग की नौकरियों के लिए अभी पंजीकरण करें।
- सभी आवश्यक विवरणों के साथ एक आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट बटन दबाएं।
- आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट ले लें।
Rajasthan Ayurved Vibhag Bharti 2023 आयु-सीमा
राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। सभी को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथियां (अस्थायी)
राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 फॉर्म को सही तरीके से अपलोड करने के बाद विभाग उन्हें परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 फॉर्म को सही तरीके से अपलोड किया है। अभी तक राजस्थान आयुर्वेद विभाग ने न तो परीक्षा तिथि की घोषणा की है और न ही प्रवेश पत्र के संबंध में कोई सूचना जारी की है। राजस्थान आयुर्वेद विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथियों के बारे में नवीनतम अपडेट जानने के लिए राजस्थान आयुर्वेदिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।