RBI भर्ती 2021: 241 सिक्योरिटी गार्ड पदों की वेकेंसी के लिए rbi.org.in पर करें आवेदन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी वेबसाइट - rbi.org.in पर बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित किया है.

RBI भर्ती 2021: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी वेबसाइट - rbi.org.in पर बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित किया है. इच्छुक और योग्य पूर्व सैनिक RBI के सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए 22 जनवरी से 12 फरवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 22 जनवरी 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 12 फरवरी 2021
RBI रिक्ति विवरण:
सुरक्षा गार्ड: 241 पद
सामान्य - 113
ओबीसी - 45
ईडब्ल्यूएस - 18
एससी - 32
एसटी - 33
राज्यवार रिक्ति विवरण:
अहमदाबाद - 7
बेंगलुरु - 12
भोपाल - 10
भुवनेश्वर - 8
चंडीगढ़ - 2
चेन्नई - 22
गुवाहाटी - 11
हैदराबाद - 3
जयपुर - 10
जम्मू - 4
कानपुर - 4
कोलकाता - 15
लखनऊ - 5
मुंबई - 84
नागपुर - 12
नई दिल्ली - 17
पटना -11
तिरुवनंतपुरम - 3
RBI सुरक्षा गार्ड नौकरी के लिए पात्रता मानदंड:
- उम्मीदवार को एक पूर्व सैनिक होना चाहिए.
- उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या समकक्ष से 10वीं कक्षा (S.S.C. / मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए.
- सैन्य सेवा छोड़ने से पहले या बाद में भर्ती क्षेत्र के बाहर से योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पूर्व सैनिक भी पात्र हैं.
आयु सीमा:
25 वर्ष (ओबीसी के लिए 28 वर्ष और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 30 वर्ष भारत सरकार द्वारा छूट)
RBI सुरक्षा गार्ड पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
ऑनलाइन परीक्षा - इसमें 100 प्रश्न होंगे:
RBI सुरक्षा गार्ड परीक्षा पैटर्न:
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
समय |
रीजनिंग की परीक्षा |
40 |
40 |
80 मिनट |
जनरल इंग्लिश |
30 |
30 |
|
न्युमिरिकल एबिलिटी |
30 |
30 |
|
कुल |
100 |
100 |
RBI सुरक्षा गार्ड भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार केवल 22 जनवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 तक वेबसाइट www.rbi.org.in का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.