RRC CR अप्रेंटिस भर्ती 2022: रेलवे भर्ती सेल, मध्य रेलवे ने 2422 अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है. अगर आपने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आपके पास आवेदन के लिए और दो दिन शेष बचे हैं. योग्य उम्मीदवार 16 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2022
RRC CR अप्रेंटिस भर्ती 2022 रिक्ति विवरण:
सेंट्रल रेलवे क्लस्टर का नाम |
कुल पद |
मुंबई क्लस्टर (MMCT) |
1659 |
भुसावल क्लस्टर |
418 |
पुणे क्लस्टर |
152 |
नागपुर क्लस्टर |
114 |
सोलापुर क्लस्टर |
79 |
RRC CR अप्रेंटिस भर्ती 2022 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.

RRC CR अप्रेंटिस भर्ती 2022 आयु सीमा:
उम्मीदवारों को न्यूनतम 15 वर्ष की आयु पूरी करनी चाहिए और 24 वर्ष की आयु पूरी नहीं करनी चाहिए.
आरआरसी सीआर अप्रेंटिस भर्ती 2022 चयन मानदंड:
चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा.
Download RRC CR Apprentice Recruitment 2022
RRC CR अप्रेंटिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की कोई भौतिक प्रति आरआरसी को भेजने की आवश्यकता नहीं है.
आरआरसी सीआर अप्रेंटिस भर्ती 2022 आवेदन शुल्क - रु. 100/-