Railway Recruitment 2022: मध्य रेलवे में 2422 अप्रेंटिस पदों की निकली भर्ती, 16 फरवरी तक करें आवेदन

रेलवे भर्ती सेल, मध्य रेलवे ने 2422 अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी किया है.

RRC CR Apprentice Recruitment 2022
RRC CR Apprentice Recruitment 2022

RRC CR अप्रेंटिस भर्ती 2022: रेलवे भर्ती सेल, मध्य रेलवे ने 2422 अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है. अगर आपने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आपके पास आवेदन के लिए और दो दिन शेष बचे हैं. योग्य उम्मीदवार 16 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2022

RRC CR अप्रेंटिस भर्ती 2022 रिक्ति विवरण:

सेंट्रल रेलवे क्लस्टर का नाम

कुल पद

मुंबई क्लस्टर (MMCT)

1659

भुसावल क्लस्टर

418

पुणे क्लस्टर

152

नागपुर क्लस्टर

114

सोलापुर क्लस्टर

79

RRC CR अप्रेंटिस भर्ती 2022 पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.

Career Counseling

RRC CR अप्रेंटिस भर्ती 2022 आयु सीमा:

उम्मीदवारों को न्यूनतम 15 वर्ष की आयु पूरी करनी चाहिए और 24 वर्ष की आयु पूरी नहीं करनी चाहिए.

आरआरसी सीआर अप्रेंटिस भर्ती 2022 चयन मानदंड:

चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा.

Download RRC CR Apprentice Recruitment 2022 

Apply Online

RRC CR अप्रेंटिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें:

इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की कोई भौतिक प्रति आरआरसी को भेजने की आवश्यकता नहीं है.

आरआरसी सीआर अप्रेंटिस भर्ती 2022 आवेदन शुल्क - रु. 100/-

Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Stories