MPSOS 10th, 12th Ruk Jana Nahi December 2024-25 OUT: मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर, मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने दिसंबर 2024 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की “रुक जाना नहीं” परीक्षाओं के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। मार्कशीट अब आधिकारिक MPSOS वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीएसओएस ने रुक जाना नहीं दिसंबर 2024 परीक्षाएं कक्षा 10 के लिए 18 से 28 दिसंबर, 2024 तक और कक्षा 12 के लिए 18 दिसंबर से 2 जनवरी, 2025 तक आयोजित की थी।
एमपीएसओएस रुक जाना नहीं 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025
कक्षा 10 और 12 के लिए रुक जाना नहीं योजना परीक्षा में कुल 81749 छात्र उपस्थित हुए थे। छात्र नीचे दी तालिका में कक्षा 10 और 12 के लिए कुल परीक्षार्थियों की संख्या, उत्तीर्ण छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत, और द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों का विवरण देख सकते हैं।
कक्षा | कुल परीक्षार्थी | पास परीक्षार्थी | पास प्रतिशत (%) | द्वितीय श्रेणी में पास (%) |
---|---|---|---|---|
10वीं | 81749 | 21052 | 52.71 | 40.16 |
12 वीं | 81749 | 23187 | 55.45 | 41.00 |
MP Ruk Jana Nahi Result 2025 Download Link
MPSOS 10वीं 12वीं रुक जाना नहीं दिसंबर 2024 के परिणाम देखने के लिए सीधा लिंक नीचे साझा किया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र अपने रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स भरकर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही छात्र ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, मदरसा बोर्ड रिजल्ट और ओ अब लौट चले रिजल्ट भी देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
MP RUK Jana Nahi Result Class 10, 12 Direct Link | |
यहां क्लिक करें | |
यहां क्लिक करें | |
यहां क्लिक करें |
MP Ruk Jana Nahi 10th, 12th Result 2025 Kaise Check Kare?
एमपी रुक जाना नहीं 10वीं और 12वीं के नतीजे देखने के लिए, इन चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) की वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएँ।
- रिजल्ट लिंक पाएँ: होमपेज पर, "रुक जाना नहीं योजना परीक्षा दिसंबर 2024 कक्षा 10वीं और 12वीं" वाला लिंक देखें।
- अपना विवरण दर्ज करें: एक नया पेज दिखाई देगा जहाँ आपको अपना रोल नंबर या OS रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- सबमिट करें: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- देखें और डाउनलोड करें: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। फिर आप इसे अपने रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation