भारत की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसबीआई ने 2 और 3 जुलाई 2016 को प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) पद की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 4 स्लॉट में सफलतापूर्वक सपन्न कराई। 6 व 7 मई को होने की अगले स्लॉट की परीक्षा आयोजित होनी है । इस परीक्षा में 100 प्रश्न शामिल होते हैं जिनमें 3 सेक्शन होते हैं जिनमें रीज़निंग ऐबिलिटी, क्वांटिटेटिव एपटीड्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज शामिल हैं।
इस साल लगभग 30 लाख उम्मीदवारों ने एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा दी । एसबीआई की अधिसूचना के मुताबिक 2,313 रिक्त पदों के लिए यह परीक्षा कराई गयी ।रिक्तियों की संख्या और शामिल उम्मीदवारों के बीच में यह बड़ा अंतर प्रतियोगिता को बहुत कठिन बना देता है।
परीक्षा का विश्लेषण: परीक्षा का कुल कठिनाई स्तर इजी टू मॉडरेट था। अधिकांश छात्रों ने पाया कि पेपर पिछले वर्ष की तुलना में आसान था।
जागरण जोश.कॉम की बैंकिंग टीम प्रश्नपत्र के व्यापक विश्लेषण और अपेक्षित कट -ऑफ के साथ आ चुकी है । जिन उम्मीदवारों की परीक्षा अगले स्लॉट में है वे नीचे दी जानकारी के सहायता से अपनी रणनीति बना सकते है।
विषय का नाम |
अधिकतम अंक |
कठिनाई का स्तर |
तर्क क्षमता |
35 |
इजी टू मॉडरेट |
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड |
35 |
इजी टू मॉडरेट |
अंग्रेजी भाषा |
30 |
इजी |
खंडानुसार विवरण निम्नानुसार हैं:
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड: इस अनुभाग के लिए कठिनाई का स्तर इजी टू मॉडरेट था। जैसा कि अपेक्षित था, अधिकतर प्रश्न डेटा इंटरप्रिटेशन से थेI
विषय |
प्रश्नों की संख्या (30) |
स्तर |
डेटा व्याख्या (रेखा और टेबल ग्राफ) |
10 |
इजी टू मॉडरेट |
नंबर सीरीज |
5 |
इजी |
अप्प्रोक्सिमशन (Approximation) |
5 |
इजी |
द्विघात समीकरण |
5 |
इजी |
विविध (सीआई और एसआई, समय और कार्य, आयु, समय और दूरी, लाभ और हानि, अनुपात और अनुपात पर समस्या) |
10 |
इजी टू मॉडरेट |
तर्क क्षमता : इस अनुभाग के लिए कठिनाई का स्तर इजी टू मॉडरेट था। सिल्लोजिसम पर इस वर्ष कोई समस्या नही पूछी गयी थी I
विषय |
प्रश्नों की संख्या (30) |
स्तर |
इनक्वॉलिटीज़ |
5 |
इजी |
सीटिंग अरेंजमेंट |
5+5=10 |
इजी टू मॉडरेट |
पजल |
4+4+5=13 |
इजी टू मॉडरेट |
रैंकिंग |
2 |
इजी |
कोडिंग-डिकोडिंग |
1 |
इजी |
रक्त संबंध दिशा-निर्देश इत्यादि |
2+2 |
इजी |
अंग्रेजी भाषा: अंग्रेजी भाषा का कठिनाई स्तर इस वर्ष आसान था। उम्मीदवारों के लिए सुखद आश्चर्य था कि अंग्रेजी अनुभाग काफी आसान था ।
विषय |
प्रश्नों की संख्या (30) |
स्तर |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन |
10 |
मॉडरेट |
क्लोज़ टेस्ट |
10 |
इजी टू मॉडरेट |
फ्रेज रिप्लेसमेंट |
10 |
मॉडरेट |
अपेक्षित कटऑफ अंक: - हमारे विश्लेषण और परीक्षा के कठिनाई के स्तर के अनुसार, विभिन्न श्रेणी के लिए निम्नलिखित कटऑफ की उम्मीद है।
श्रेणी |
कट ऑफ (100 में से)
|
सामान्य
|
48-53
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
45-50
|
अनुसूचित जाति
|
38-43
|
अनुसूचित जनजाति
|
27-26
|
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2017 के लिए अपेक्षित अनुभागीय कट-ऑफ
विषय का नाम |
अधिकतम अंक |
एक्सपेक्टेड कटऑफ |
तर्क क्षमता |
35 |
9-12 |
अंग्रेजी भाषा |
30 |
9-11 |
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड |
35 |
10-12 |
नोट: उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उपरोक्त कट-ऑफ अलग-अलग हो सकते हैं क्योंकि यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, इसलिए एसबीआई की वेबसाइट पर घोषित होने तक सटीक कट ऑफ अंक की भविष्यवाणी करना संभव नहीं है। चयन की प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात एसबीआई कट-ऑफ की घोषणा करेगाI