SSC CHSL DV Admit Card 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने आज, 23 मार्च, 2023 को एसएससी सीएचएसएल 2021 डीवी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन, 2021 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) राउंड के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपने एडमिट कार्ड (DV Call letter) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
18 मार्च को घोषित परिणाम के अनुसार, कुल 16,160 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) दौर में उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया गया है।
इस बीच, कुल 14,873 उम्मीदवारों ने टाइपिंग टेस्ट (सूची-1) के लिए अर्हता प्राप्त की, 220 ने DEST (CAG) (सूची-2) और 1067 ने DEST (CAG के अलावा) (सूची-3) (अनंतिम रूप से) के लिए अर्हता प्राप्त की।इन सभी योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। ध्यान दें कि SSC CHSL 2021 डीवी एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SSC CHSL DV एडमिट कार्ड 2021 महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी दस्तावेज़ सत्यापन तिथियां नीचे दी गई तालिका में चेक कर सकते हैं:
SSC क्षेत्र |
दस्तावेज़ सत्यापन तिथि |
केन्द्रीय क्षेत्र |
26 मार्च -6 अप्रैल 2023 |
पश्चिमी क्षेत्र |
28 मार्च -31 मार्च 2023 |
मध्य प्रदेश क्षेत्र |
27 मार्च -6 अप्रैल 2023 |
उत्तर पश्चिम क्षेत्र |
27 मार्च -31 मार्च 2023 |
कर्नाटक केरल क्षेत्र |
28 मार्च -31 मार्च 2023 |
SSC CHSL DV Admit Card 2021 कैसे करें डाउनलोड?
चरण 1: आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, SSC CHSL DV Call Letter 2023 उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: आपका SSC CHSL 2021 डीवी कॉल लेटर (DV Hall Ticket) स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SSC CHSL DV Admit Card 2021 डाउनलोड सूची
उम्मीदवार डीवी के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जा सकते हैं।जिनके डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:
- केन्द्रीय क्षेत्र
- मध्य प्रदेश क्षेत्र
- पश्चिमी क्षेत्र
- उत्तरी क्षेत्र
- उत्तर पश्चिमी क्षेत्र
- उत्तर पूर्वी क्षेत्र
- दक्षिणी क्षेत्र
- कर्नाटक केरल क्षेत्र
- पूर्वी क्षेत्र
SSC CHSL 2021 SKill परीक्षा परिणाम 20 मार्च 2023 को घोषित किया गया था और कुल 16160 को दस्तावेज़ सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होने के लिए चुना गया था। डीवी राउंड में, उम्मीदवारों द्वारा प्रदान किए गए दस्तावेजों को पूरी तरह से सत्यापित किया जाएगा। अंतिम चयन स्किल टेस्ट में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर और दस्तावेज सत्यापन में पास होने के बाद किया जाएगा। एसएससी सीएचएसएल 2021 को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को डाटा एंट्री ऑपरेटर, पोस्टल असिस्टेंट, लोअर डिविजनल क्लर्क आदि जैसी पोस्टिंग मिलेगी।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट SSC.NIC.IN देखें या लेख में ऊपर दी गई विस्तृत अधिसूचना देखें।