SSC GD Result 2026: जानें कब आएगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, ssc.gov.in पर चेक करें लेटेस्ट अपडेट्स
SSC GD Result 2026: एसएससी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी मेरिट लिस्ट और कट ऑफ चेक कर सकेंगे।
SSC GD Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच विभिन्न केंद्रों पर एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट PDF के रूप में जारी किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा में सफल और Physical Test के लिए चुने गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए जाएंगे। इस भर्ती के जरिए CAPFs और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के कुल 25,487 पद भरे जाएंगे।
SSC GD Ka Result Kab Aayega 2026
जो उम्मीदवार कटऑफ या उससे अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगले चरण PET-PST के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।
| आयोग का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पद का नाम | जनरल ड्यूटी कांस्टेबल (GD Constable) |
| परीक्षा का नाम | एसएससी GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 |
| कुल रिक्त | 25,487 |
| एसएससी GD परीक्षा तिथि | 27 अप्रैल से 30 मई 2026 |
| SSC GD Answer Key 2026 | 15 जून 2026 |
| SSC GD Result 2026 कब आएगा? | सितंबर 2026 (तीसरा सप्ताह) |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC GD Constable Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी मेरिट लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
-
सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में GD Constable Merit List Pdf लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।
-
Ctrl+F के माध्यम से अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
-
अंत में पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव कर लें।
रिजल्ट में क्या जानकारी उल्लिखित होगी?
SSC GD Constable Result 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार PDF में अपनी योग्यता स्थिति, रोल नंबर, नाम, कैटेगरी और अगले चरण की जानकारी देख सकेंगे। परिणाम में निम्नलिखित जानकारी दी होगी।
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
कैटेगरी
-
प्राप्त अंक
-
कटऑफ अंक
-
क्वालिफाइंग स्टेटस
-
अगले चरण की जानकारी (PET/PST)
रिजल्ट के बाद क्या?
SSC GD Result में पास उम्मीदवारों को अगले चरण PET/PST के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होंगे। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए शामिल किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.