SSC JE Final Answer Key 2022-2023: जारी हुई एसएससी जेई फाइनल आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC JE Final Answer Key 2022-2023: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई फाइनल आंसर की 2022 जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था,वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की से संबधित अधिक जानकारी नीचे दी गई हैं।

 SSC JE Final Answer Key 2022-2023
SSC JE Final Answer Key 2022-2023

SSC JE Final Answer Key 2022-2023: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई फाइनल आंसर की 2022 को जारी कर दिया हैं। जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 (पेपर- I) में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। जेई परीक्षा आंसर को 7 फरवरी 2023 को आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने क्रेडेंशियल का उपयोग कर आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं।

 

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार,इस परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर से 16 नवंबर, 2022 तक देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। सभी उम्मीदवार जो एसएससी जेई पेपर 1 के लिए उपस्थित हुए थे, वे पेपर 1 के लिए एसएससी जेई फाइनल आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें इस परीक्षा का रिजल्ट 18 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था।

Career Counseling

 

आपको बता दें जेई फाइनल आंसर की के साथ प्रश्न पत्र को 21 फरवरी 2023 को कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जेई परीक्षा 2022 आंसर की डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक यहां प्रदान किया जाएगा।

 

SSC JE Final Answer Key 2022-2023 इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 

SSC JE Final Answer Key 2022-2023 कैसे डाउनलोड करें?

 

चरण 1: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर मौजूद, फाइनल आंसर की 2022' लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: इसके बाद पीडीएफ फाइल को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4: फिर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।

चरण 5: एसएससी जेई 2022 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें,और फिर इसका प्रिंट भी ले लें।

 

SSC JE Final Answer Key 2022-2023: आपको बता दें एसएससी जेई  भर्ती 2022 का आयोजन कुल 810 जूनियर इंजीनियर(सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) के रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। एसएससी जेई परीक्षा अगले साल  नवंबर 2022 में आयोजित की गई थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2022(पेपर 2) अस्थायी रूप से 26 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ( पेपर- II ) में  पास हुए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के  लिए बुलाया जाएगा।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories