SSC Result Date 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर दिल्ली पुलिस परीक्षा 2020, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2020, कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला, (10+2) लेवल टियर 1 परीक्षा 2020, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) पेपर 2 2019, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा 2020, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा 2019, दिल्ली पुलिस में एसआई, सीआईएसएफ परीक्षा में सीएपीएफ और एएसआई, 2019 और संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2019 सहित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये जाने की तिथि प्रकाशित कर दिया है. उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से इन परीक्षाओं के परिणाम जारी किये जाने की तिथियों की जांच कर सकते हैं:
SSC एग्जाम | SSC परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि |
SSC JHT फाइनल रिजल्ट 2020 | 31 अक्टूबर 2021 |
SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2020 | 31 अक्टूबर 2021 |
SSC CHSL टियर 1 परिणाम की तिथि | 30 नवंबर 2021 |
SSC JE पेपर 2 रिजल्ट 2019 | 30 नवंबर 2021 |
SSC CGL टियर 1 रिजल्ट 2020 | 11 दिसंबर 2021 |
SSC JE फाइनल रिजल्ट 2019 | 31 जनवरी 2022 |
SSC CPO SI फाइनल रिजल्ट 2019 | 31 जनवरी 2022 |
SSC CGL फाइनल रिजल्ट 2019 | 15 फरवरी 2022 |
SSC Result Notice Download PDF
इससे पहले, SSC ने SSC JHT पेपर 2 रिजल्ट 2020, एसएससी सीपीओ एसआई पेपर रिजल्ट 2019, एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट 2018, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट 2019 और एसएससी सीपीओ एसआई पीईटी पीएसटी रिजल्ट 2020 घोषित कर दिया है. परिणाम के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को इस पृष्ठ पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation