UGC NET Admit Card 2023 : यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा (UGC NET EXAM 2023 ) के लिए आवेदन किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।आपको बता दे NET परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी और 10 मार्च 2023 तक चलेगी। यूजीसी नेट परीक्षा पूरे भारत में 83 विषयों के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी नीचे दी गई है।
एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपनी जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके यूजीसी नेट कॉल लेटर (UGC NET Call Letter 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। UGC NET परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 जल्द ही जारी किया जाएगा, क्योंकि UGC NET परीक्षा 21 फरवरी 2023 से शुरू हो रही हैं। NTA ने UGC NET परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इस स्लिप के माध्यम से परीक्षा केंद्र और परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 29 दिसंबर 2022
- आवेदन की अंतिम तिथि- 17 जनवरी 2023
- आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि-18 जनवरी 2023
- आवेदन करेक्शन तिथि- 19 जनवरी 2023
- यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप- 13 फरवरी 2023
- यूजीसी नेट परीक्षा तिथि- 21 फरवरी 2023
सभी उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 में परीक्षा स्थल, विषय, शिफ्ट जैसे सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार परीक्षा केंद्र भी देख सकते हैं जिसका उल्लेख यूजीसी नेट परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 में भी किया जाएगा।
UGC NET Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?
योग्य उम्मीदवार यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले UGC NET 2023 की आधिकारिक वेबसाइट @ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम स्क्रीन पर उपलब्ध, डाउनलोड प्रवेश पत्र फॉर यूजीसी नेट पीडीएफ टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: फिर आवेदन संख्या,जन्म तिथि और कैप्चा को भरें।
चरण 4: इसके बाद आधिकारिक पेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: उम्मीदवार COVID-19 के संबंध में अपना उपक्रम पूरा करें और अपना विवरण जमा करें।
चरण 6: अब, चरण III के लिए एनटीए यूजीसी नेट ए़डमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 7: इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।