UKMRC Recruitment 2023: उत्तराखंड मेट्रो रेल,अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) ने रोजगार समाचार (19-25 अगस्त 2023) में विभिन्न पदों के लिए नौकरी के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अधिसूचना मैनेजर सहित कुल 15 पदों की घोषणा की गई है। जिनमें जनरल मेनेजर, लेखपाल, सहायक प्रबंधक (टाउन प्लानर), कानूनी सहायक, जेई (सिविल) और अन्य पद शामिल है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर, 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों के पास अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त पात्रता के साथ प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या संस्थान से वित्त में विशेषज्ञता के साथ ग्रेजुएट या चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट अकाउंटेंट या एमबीए (पूर्णकालिक) सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
UKMRC भर्ती 2023: हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दिए टेबल से UKMRC भर्ती 2023 के बारे में सभी हाइलाइट देख सकते हैं।
संस्था का नाम | उत्तराखंड मेट्रो रेल,अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
रिक्त पदों की संख्या | 15 |
आवेदन करने की तिथि | 19 अगस्त 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 8 सितंबर 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ukmrc.org/ |
अधिकतम | 9300 - 1,25,000 रुपये |
अधिकतम आयु-सीमा | 62 वर्ष |
UKMRC Recruitment 2023 Notification PDF-1 | |
UKMRC Recruitment 2023 Notification PDF |
UKMRC Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर, 2023 है
UKMRC Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल
- महाप्रबंधक (वित्त)-1
- महाप्रबंधक (सिविल)-1
- उप महाप्रबंधक (सिविल)-2
- उप महाप्रबंधक (वास्तुकार)-1
- सहायक प्रबंधक (सिविल)-2
- सहायक प्रबंधक (नगर नियोजक)-1
- जेई (सिविल)-2
- कानूनी सहायक-1
- भूमि अधिकारी-1
- भूमि पर्यवेक्षक-1
- लेखपाल-1
UKMRC शैक्षिक योग्यता 2023
- महाप्रबंधक (वित्त) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वित्त में विशेषज्ञता के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट अकाउंटेंट या एमबीए (पूर्णकालिक) होना चाहिए।
- महाप्रबंधक (सिविल)- सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए।
- उप महाप्रबंधक (सिविल)- सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए।
- उप महाप्रबंधक (आर्किटेक्ट)- आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट होना चाहिए।
UKMRC Recruitment 2023 कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार UKMRC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2023 है। अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए उम्मीदवार आज ही अपना आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं।