UKPSC Patwari Answer Key 2023 in Hindi: जारी हुई पटवारी/लेखपाल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की,इस लिंक से करें चेक

UKPSC Patwari Answer Key 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी  है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था,वे अधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए  गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC Patwari Answer Key 2023
UKPSC Patwari Answer Key 2023

UKPSC Patwari Answer Key 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूकेपीएससी राजस्व उप निरीक्षक पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर की अपलोड कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से पटवारी परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

 

यूकेपीएससी द्वारा इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 563 लेखपाल और पटवारी के पदों को भरा जाना हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को राज्य के 13 जिला केंद्रों पर किया गया था जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से अनंतिम आंसर की चेक कर सकते हैं।आपको बता दें उम्मीदवारों को पटवारी परीक्षा आंसर की चेक करना चाहिए और अपने उत्तरों का मिलान करना चाहिए। इससे यह पता चल जाएगा कि परीक्षा में कितने अंक आएगे।

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के सभी सेट यानी सेट ए, बी, सी और डी के लिए आंसर की को जारी कर दिया हैं । सभी सेटों के लिए पटवारी उत्तर कुंजी 2023 आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी कर दी गई है।उम्मीदवार आयोग की साइट के जरिए आंसर की को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Career Counseling

 

उम्मीदवार 21 फरवरी 2023 से 27 फरवरी 2023 तक यूकेपीएससी पटवारी उत्तर कुंजी 2022 के लिए आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए,उम्मीदवारों को 50 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

 

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से यूकेपीएससी राजस्व उप निरीक्षक उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति लिंक 27 फरवरी 2023 को रात 11:59 बजे निष्क्रिय कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति निर्धारित समय में दर्ज करायें।

 

UKPSC Patwari Answer Key 2023 Pdf  अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें

 

UKPSC Patwari Answer Key 2023 pdf यहां से डाउनलोड करें

 

 UKPSC Patwari Answer Key 2023 डाउनलोड कैसें करें?

  •  पहले यूकेपीएससी राजस्व उप निरीक्षक की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं। 
  • फिर होम पेज पर राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 अनंतिम उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • यहां यूकेपीएससी पटवारी उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक दिया गया है

यूकेपीएससी राजस्व उप निरीक्षक परीक्षा 2023 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार,यूकेपीएससी  की आधिकारिक वेबसाइट  psc.uk.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories