UP Board Class 12 Biology Question Paper 2023: यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान परीक्षा खत्म, पेपर विश्लेषण, प्रश्न पत्र और अन्य विवरण यहां देखें

UP Board Class 12 Biology Question Paper 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) ने आज, 27 फरवरी 2023 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक कक्षा 12 जीव विज्ञान का पेपर आयोजित किया। पेपर कुल 70 अंकों का था। यूपी बोर्ड 12वीं जीव विज्ञान के पेपर विश्लेषण  से संबंधित नवीनतम अपडेट यहां देखें।

up board class 12 biology question paper analysis
up board class 12 biology question paper analysis

UP Board Class 12 Biology Question Paper 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 12 की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से 4 मार्च 2023 तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की जाएंगी। आज 27 फरवरी 2023 को कक्षा 12 जीव विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। जो छात्र इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे यहां यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान पेपर विश्लेषण 2023 देख सकते हैं। पेपर विश्लेषण छात्रों को परीक्षा के पेपर पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार के बारे में एक सामान्य विचार प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

 

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रश्न पत्र 2023 को 4 सेक्शन में विभाजित किया गया है। पहले सेक्शन ए में बहुविकल्पीय प्रश्न थे,जिसमें छात्रों को दिए गए 4 विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करना था। जबकि सेक्शन बी में अति लघु उत्तरीय प्रश्न, सेक्शन सी में लघु उत्तरीय प्रश्न और सेक्शन डी में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न थे। आपको बता दें कि इस परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया गया था।बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए सिर्फ 15 मिनट का समय दिया गया था।पेपर 70 का था और सभी प्रश्न अनिवार्य थे। उम्मीदवार नीचे विषय विशेषज्ञों की समीक्षाओं द्वारा प्रश्नपत्र विश्लेषण की जांच कर सकते हैं। 

Career Counseling

 

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान पेपर विश्लेषण 2023

यूपी बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों के लिए जीव विज्ञान प्रश्न पत्र समाप्त हुआ।छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने लगे,सभी छात्रों में के चेहरे पर मुस्कान थी।जब छात्रों से पूछा गया कि पेपर कैसा था? कुछ छात्रों ने कहा पेपर आसान से मध्यम स्तर का था।पेपर तो सिलेबस के हिसाब से बना था। 

 

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान पेपर पैटर्न 2023

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान के पेपर को बहुविकल्पीय प्रश्नों, अति लघु उत्तरीय प्रश्नों,लघु उत्तरीय प्रश्नों और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में विभाजित किया गया था। सभी प्रश्नों के सामने निर्धारित अंक अंकित थे। प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित थे। सभी प्रश्न अनिवार्य थे।

 

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान पेपर 2023

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान 2023 प्रश्न पत्र- बहुत जल्द अपडेट किया जाएगा।

 

यूपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2023

 उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) कक्षा 12 की परीक्षा समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम संबंधी सूचना जारी करेगा।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories