माध्यमिक शिक्षा परिषद (उत्तर-प्रदेश) द्वारा निर्धारित मुल्यांकन पैटर्न:2016
(Secondary Education Council(Uttar Pradesh), Marking Pattern: 2016)
कक्षा – 12th ( Class – 12th)
यहाँ हमने इण्टरमीडिएट के नए पाठ्यक्रम में अंक-वितरण पैटर्न का उल्लेख किया है:
क्रम संख्या |
सवालों के प्रकार |
प्रतिशत मात्रा |
1. |
बहु-विकल्पीय प्रश्न (MCQ) |
09 % |
2. |
अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रकार – 1 (VSA) |
29 % |
3. |
अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रकार- 2 (VSA) |
|
4. |
लघु उत्तरीय प्रश्न (SA) |
45 % |
5. |
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न (LSA) |
17 % |
अनिवार्य विषय (Compulsory Subjects) :
- हिन्दी
- अंग्रेज़ी
- गणित / जीवविज्ञान
- भौतिक विज्ञान
- रसायन विज्ञान
माध्यमिक शिक्षा परिषद् की इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कक्षा 11 एवं कक्षा 12 का संयुक्त पाठ्यक्रम आता है | जिसके तहत हिन्दी, अंग्रेज़ी एवं गणित की दो लिखित परीक्षा 50-50 अंक की होती है तथा प्रयोगात्मक विषय (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान) की दो लिखित परीक्षा 35-35 अंको की एवं 30 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होती है |

इन विषयों के अतिरिक्त खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय विद्यालय स्तर पर करायी जाएगी जिसमे 50 अंको का केवल एक प्रश्न-पत्र होगा | इसके अतिरिक्त 50 अंको की प्रयोगात्मक परीक्षा भी संस्था के प्रधान द्वारा ली जाएगी | प्रत्येक परीक्षार्थी को खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 प्रतिशत पाना अनिवार्य होगा |
व्यक्तिगत परीक्षार्थी की खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा अग्रसारण/पंजीकरण अधिकारी द्वारा ली जाएगी | पूर्णरूप से नेत्रहीन एवं विकलांग परीक्षार्थी को खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा से मुक्ति रहेगी |