UP Police Constable Result 2023:रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट कोटे से भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ। क्योंकि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस स्पोर्ट्स कोटा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को UP Police Constable Sports Quota Result 2023 की जांच करने के लिए UPPRPB भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
UP Police Constable Sports Quota Result 2023 ओवरव्यू
प्राधिकरण का नाम |
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
पोस्ट नाम |
कांस्टेबल नागरिक पुलिस |
उपलब्ध रिक्ति |
534 पद |
रिजल्ट स्थिति |
रिलीज |
नौकरी करने का स्थान |
उत्तर प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट |
uppbpb.gov.in |
UP Police Constable रिजल्ट 2023
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2022 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 06 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी. अब पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. रिजल्ट में उम्मीदवारों के खेल के अनुसार चयनित उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। पीडीएफ फाइल में खेल का नाम, खेल कोड, उम्मीदवारों का नाम, अंतिम परिणाम दिया गया है। इसके साथ ही जिस राज्य और जिले में उम्मीदवारों का चयन किया गया है, उसका विवरण भी दिया गया है।

UP Police Constable Sports Quota Result 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें |
UP Police Constable Result चेक करें
- रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर नोटिस बोर्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “यूपी पुलिस में कांस्टेबल सिविल पुलिस के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती – 2022 चयन परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर खेल के नाम के आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट पीडीएफ फाइल में खुल जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट आउट ले लें।
UP Police Constable Result Notice PDF डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
उम्मीदवार ध्यान देना चाहिए,UP Police Constable Sports Quota Result 2023 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए,वे यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।