उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कैलेंडर 2019 जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार अब आयोग द्वारा वर्ष भर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न परीक्षाओं की तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस वर्ष उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (ज्युडीशियल) (मुख्य) परीक्षा 2018, सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/दिव्यांगजन-बैकलॉग/विशेष चयन) (मुख्य) परीक्षा 2018 जैसे विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करने जा रही है. वैसे उम्मीदवार जिन्होंने तालिका में दिए विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है वे परीक्षा की तिथि को देखते हुए रणनीति के तहत तैयारी कर सकते हैं.
परीक्षा का नाम |
परीक्षा की तिथि |
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (ज्युडीशियल) (मुख्य) परीक्षा 2018 |
30, 31 जनवरी व 1 फरवरी 2019 |
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2017 |
17, 18 व 20 फरवरी 2019 |
सहायक कुल सचिव परीक्षा 2018 |
5 एवं 6 मार्च 2019 |
डेंटल सर्जन (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2018 |
17 मार्च 2019 |
प्रोग्रामर, प्रोग्रामर, श्रेणी-I, प्रोग्रामर श्रेणी-II/कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रेड-बी परीक्षा 2019 के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रेड-बी परीक्षा |
30 मार्च 2019 |
प्रोग्रामर, प्रोग्रामर, श्रेणी-I, प्रोग्रामर श्रेणी-II/कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रेड-बी परीक्षा 2019 के अंतर्गत प्रोग्रामर, प्रोग्रामर श्रेणी-I परीक्षा |
28 अप्रैल 2019 |
अपर निजी सचिव (उत्तर प्रदेश सचिवालय) तृतीय चरण (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा 2013 |
26 मई 2019 |
प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2017 |
19 मई 2019 |
सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2018 |
9 जून 2019 |
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/दिव्यांगजन-बैकलॉग/विशेष चयन) (मुख्य) परीक्षा 2018 |
17 जून 2019
|
Comments