UPPSC PCS Admit Card 2025 OUT: यूपी पीसीएस एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Oct 1, 2025, 16:58 IST

UPPSC PCS Admit Card 2025 OUT: यूपीपीएससी ने आज, 30 सितंबर 2025 को यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब uppsc.up.nic.in और epexams.pariksha.nic.in से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। 

UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025 जारी हुआ।
UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025 जारी हुआ।

UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड आज 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) कोजारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in और epexams.pariksha.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पीसीएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।

UP PCS Admit Card 2025: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड हाइलाइट्स

UPPSC PCS परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, 200 पदों के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए 75 जिलों में 1435 केंद्र बनाए गए हैं। यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड, दो फोटो और ओरिजिनल आईडी प्रूफ तथा उसकी फोटोकॉपी होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।

Check the UPPSC Prelims Exam Centre List 2025

जानकारी

विवरण

आयोग का नाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

परीक्षा का नाम

यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2025

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

30 सितंबर 2025

परीक्षा तिथि

12 अक्टूबर 2025

पदों की संख्या

210

आवेदन करने वाले उम्मीदवार

6 लाख+

परीक्षा केंद्र

75 जिले, 1435 केंद्र

आवश्यक दस्तावेज

एडमिट कार्ड, 2 फोटो, ओरिजिनल आईडी प्रूफ और फोटोकॉपी

आधिकारिक वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन करें:

  1. यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर "UPPSC PCS Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number), जन्म तिथि (Date of Birth) और Captcha दर्ज करें।

  4. Submit बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसमें लिखी हुई जानकारी को चेक करें और डाउनलोड करें।

  6. अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट निकाल लें, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।

Download the UPPSC PCS Syllabus 2025 PDF

UP PCS Admit Card 2025 Link

यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in और epexams.pariksha.nic.inपर जारी कर दिया गया है। 12 अक्टूबर 2025 को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी है। इसमें नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और केंद्र का पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से सीधे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC PCS Admit Card 2025 Link-1

यहां क्लिक करें

UP PCS Admit Card 2025 Link -2

यहां क्लिक करें

UPPSC Prelims Admit Card 2025 पर उल्लिखित विवरण

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 में उल्लिखित विवरण निम्नलिखित हैं:

  1. परीक्षा केंद्र का नाम और पता: 

  2. परीक्षा का समय और तिथि: 

  3. उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर: 

  4. पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि: 

  5. पिता का नाम और लिंग: 

  6. श्रेणी और निवास स्थान:

  7. परीक्षा के दिशा-निर्देश: 

  8. फोटोग्राफ और हस्ताक्षर: 

  9. उम्मीदवार का पता: 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को सावधानीपूर्वक जांचें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार करवाएं।

UPPSC Exam Date 2025: कब होगी यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की घोषणा कर दी है।

  • परीक्षा तिथि: 12 अक्टूबर 2025 (रविवार)

  • परीक्षा केंद्र: पूरे प्रदेश के 75 जिलों में 1435 केंद्र

  • कुल उम्मीदवार: 6,26,387

परीक्षा का समय

  • पहली पाली: 9:30 AM – 11:30 AM

  • दूसरी पाली: 2:30 PM – 4:30 PM

प्रवेश और नियम

  • परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश मिलेगा।

  • परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है:

    • दो हालिया फोटो

    • एक वैध पहचान पत्र (मूल और प्रिंट)

UPPSC Prelims Exam Pattern 2024: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे – पेपर I और पेपर II। दोनों ही पेपर 200-200 अंकों के होंगे और प्रत्येक के लिए 120 मिनट (2 घंटे) का समय दिया जाएगा। पूरा परीक्षा पैटर्न नीचे तालिका में देख सकते हैं:

पेपरविषयअंकसमयावधि
पेपर I सामान्य अध्ययन (General Studies I) 200 2 घंटे
पेपर II सामान्य अध्ययन (CSAT - General Studies II) 200 2 घंटे
  •  दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे।
  •  पेपर II (CSAT) क्वालिफाइंग प्रकृति का है, जिसमें न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 1, 2025, 11:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News