UPSC EPFO 2023: आवेदन की आखिरी तारीख आज जल्द करें अप्लाई

संघ लोक सेवा आयोग ने epfo के 577 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 17 मार्च है. 

UPSC EPFO Recruitment 2023
UPSC EPFO Recruitment 2023

UPSC EPFO 2023: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने epfo पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. ये भर्तियाँ 577 पदों पर की जाएंगी. जारी अधिसूचना के अनुसार, EPFO पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू होने चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख आज यानी 17 मार्च 2023 है. नीचे देखें पूरी डिटेल्स 

इवेंट्स  महत्वपूर्ण तिथियाँ 
परीक्षा का नाम  EPFO 
संस्थान का नाम  UPSC 
अधिसूचना घोषित होने की तिथि  25 फरवरी 2023  
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि  25 फरवरी 2023 
आवेदन की अंतिम तिथि  17 मार्च 2023  
परीक्षा की तिथि  जल्द घोषित होगी 
पदों की संख्या  577 

अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Career Counseling

UPSC EPFO 2023 किन पदों पर होंगी भर्तियाँ ?

इस बार EPFO में 577 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी. जिनमे से 418 रिक्तियां एम्प्लोई प्रोविडेंट फण्ड, मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर में एन्फोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट ऑफिसर के पदों पर की जाएंगी, जबकि 159 रिक्तियां, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), श्रम और रोजगार मंत्रालय में सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के पदों पर की जाएंगी. पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी भी विषय से स्नातक होना अनिवार्य है. 

EO और AO के कुल 418 पदों में से सामान्य श्रेणी के 204, SC के 57, ST के 28, OBC के 78, EWS के 51, और PwBD के 25 पद हैं. जबकि APFC के लिए निर्धारित 159 पदों में से सामान्य वर्ग के 68, SC के 25, ST के 12, OBC के 38, EWS के 16, और PwBD के 28 पद हैं. दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है.

UPSC EPFO 2023  पदों का विवरण 

श्रेणी  EO/AO APFC
सामान्य  204 68
SC 57 25
ST 28 12
OBC 78 38
EWS 51 16
PWD 25 28
कुल पद  418 159

UPSC EPFO 2023 आवेदन प्रक्रिया :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upsc की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.  

UPSC EPFO 2023 आयु सीमा :

एन्फोर्समेंट ऑफिसर  (ईओ) / अकाउंट ऑफिसर  (एओ) - 30 वर्ष
असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर  (एपीएफसी) - 35 वर्ष

UPSC EPFO 2023 चयन प्रक्रिया :

चयन भर्ती परीक्षा (आरटी), साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा

UPSC EPFO 2023 परीक्षा का पैटर्न :

विषय  कुल अंक  समय सीमा 

 सामान्य अंग्रेजी और शब्दावली (General English and Vocabulary)

100 2 घंटे 

भारतीय संस्कृति, और वर्तमान घटनाओं के साथ स्वतंत्रता आंदोलन

जनसंख्या, विकास और वैश्वीकरण

भारत का संविधान

भारतीय अर्थव्यवस्था में वर्तमान रुझान

अकाउंट और ऑडिटिंग, औद्योगिक संबंध, श्रम कानून, बीमा

कंप्यूटर अनुप्रयोग और सामान्य विज्ञान का बुनियादी ज्ञान

प्राथमिक गणित, सांख्यिकी और सामान्य मानसिक क्षमता

भारत में सामाजिक सुरक्षा

Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play