नमामि गंगे परियोजना हेतु जल संसाधन मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ समझौता किया
गंगा नदी को अविरल एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे परियोजना शुरू की गई.
नमामि गंगे परियोजना की सफलता हेतु जल संसाधन मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ 9 दिसंबर 2015 को एक समझौता किया. गंगा नदी को अविरल एवं स्वच्छ बनाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे परियोजना शुरू की गई है.
केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती ने नमामि गंगे कार्यक्रम की सफलता के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ दीर्घकालिक सहयोग हेतु समझौता किया. जिसके तहत नमामि गंगे कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका सुनिश्चित की जा सके. इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट का पुनर्उपयोग, गंगा पर केन्द्रित करते हुए पर्यावरण पर व्यस्क शिक्षा, सर्वाधिक प्रदूषित उपनदियों, रामगंगा, काली और यमुना के लिए खासतौर पर विकास परियोजनाएं, ई-प्रभा और जनभागीदारी का निर्धारण शामिल है.
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App