Asian Games 2023 Medal Tally: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 107 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया है. भारत ने कुल 28 गोल्ड मेडल के साथ 107 पदक अपने नाम किए. एशियन गेम्स के इतिहास में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं भारत ने 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते.
यह पहला मौका है जब भारत ने मेडल का शतक लगाया है. भारत ने मेंस क्रिकेट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं खेला गया. जिस कारण भारत को रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मेडल दिया गया.
भारत की निशानेबाजी तिकड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह, दिव्यांश सिंह पंवार और रुद्राक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम इवेंट में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था.
Asian Games 2023 में भारत की निशानेबाजी तिकड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह, दिव्यांश सिंह पंवार और रुद्राक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम इवेंट में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था.
Celebrating the incredible milestone of 1⃣0⃣7⃣ medals from Team 🇮🇳 at #AsianGames2022
Our hearts swell with pride as our talented athletes turn the dream of #IssBaar100Paar into reality🤩
Many congratulations to everyone🥳👏#Cheer4India#HallaBol#JeetegaBharat#BharatAtAG22 pic.twitter.com/dahu0zItF4 — SAI Media (@Media_SAI) October 7, 2023
India In Asian Games 2023: साल 1951 में आयोजित हुए पहले एशियन गेम्स में भारत ने 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज (कुल 51 मेडल) जीते थे. पहले एशियन गेम का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था. भारत ने एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड पहले ही बना दिया है.
नोट- यह एशियाई गेम 2022 में आयोजित किया जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था, जिसका अब (2023)आयोजन किया जा रहा है.
एशियाई खेल 2023 के 19वें संस्करण का आयोजन 23 सितंबर से चीन के हांगझू में किया जा रहा है. भारत के 655-एथलीट इस इवेंट में भाग ले रहे है. 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुए पिछले एशियन गेम में भारत ने 70 पदक जीते थे, जिनमें से 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक थे.
A momentous achievement for India at the Asian Games!
The people of India are thrilled that we have reached a remarkable milestone of 100 medals.
I extend my heartfelt congratulations to our phenomenal athletes whose efforts have led to this historic milestone for India.… pic.twitter.com/CucQ41gYnA
धीनिधि देसिंघु सबसे कम उम्र की भारतीय:
धीनिधि देसिंघु (13 वर्ष) भारतीय दल की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है उन्होंने इस वर्ष 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 2:04:24 के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. साथ ही वह महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में राष्ट्रीय चैंपियन हैं.
रमिता ने जीता था पहला व्यक्तिगत पदक:
रमिता ने निशानेबाजी में भारत के लिए पहला मेडल जीता था. उन्होंने आठ महिलाओं के 24-शॉट्स फाइनल में 230.1 का स्कोर किया और 2023 एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत पदक जीता. रमिता हरियाणा की रहने वाली है और 13 साल की उम्र से ही निशानेबाजी से जुड़ी हुई है.
एशियन गेम्स मेडल लिस्ट (टॉप 10 देश):
रैंक (Rank) | देश (Country) | गोल्ड (Gold) | सिल्वर (Silver) | ब्रॉन्ज (Bronze) | टोटल मेडल |
1 | चीन | 200 | 111 | 71 | 382 |
2 | जापान | 51 | 66 | 69 | 186 |
3 | दक्षिण कोरिया | 42 | 59 | 89 | 190 |
4 | भारत | 28 | 38 | 41 | 107 |
5 | उज़्बेकिस्तान | 22 | 18 | 31 | 71 |
6 | चीनी ताइपे | 18 | 20 | 28 | 66 |
7 | ईरान | 13 | 21 | 19 | 53 |
8 | थाईलैंड | 12 | 14 | 32 | 58 |
9 | बहरीन | 12 | 2 | 5 | 20 |
10 | डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया | 11 | 18 | 10 | 29 |
इसे भी पढ़ें:
एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने अब तक कितने स्वर्ण पदक जीते है?
जानें ODI Cricket World Cup 2023 का Golden Ticket क्यों है इतना खास?
दुनिया की सबसे इनोवेटिव अर्थव्यवस्थाएं कौन-कौनसी हैं? जानें