Current affairs quiz in hindi: 05 सितम्बर 2022 (अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस, शिक्षक दिवस, साइरस मिस्त्री, घटियाना द्विवर्ण )
Current affairs quiz in hindi: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस, शिक्षक दिवस, साइरस मिस्त्री, और घटियाना द्विवर्ण (Ghatiana Dwivarna) आदि से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.

Current affairs quiz in hindi: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस, शिक्षक दिवस, साइरस मिस्त्री, और घटियाना द्विवर्ण (Ghatiana Dwivarna) आदि से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.
1. अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस कब मनाया जाता है?
a) 3 सितंबर
b) 1 सितंबर
c) 5 सितंबर
d) 8 सितंबर
2. 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन भारत के किस राज्य में किया जायेगा?
a) गुजरात
b) उत्तर प्रदेश
c) हिमाचल प्रदेश
d) नई दिल्ली
3. निम्नलिखित में से कौन केंद्रीय मंत्री मंगोलिया और जापान की 5 दिवसीय यात्रा पर है?
a) अमित शाह
b) नितिन गडकरी
c) राजनाथ सिंह
d) एस जयशंकर
4. भारत में शिक्षक दिवस किसकी जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
a) सावित्रीबाई फुले
b) डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
c) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
d) एपीजे अब्दुल कलाम
5. साइरस मिस्त्री, जिनकी 4 सितंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई, किस भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह के पूर्व अध्यक्ष थे?
a) अदानी समूह
b) लार्सन एंड टुब्रो
c) आदित्य बिड़ला ग्रुप
d) टाटा समूह
6. भारत के किस राज्य में घटियाना द्विवर्ण (Ghatiana Dwivarna) नामक नई केकड़े की प्रजाति की खोज की गई है?
a) कर्नाटक
b) मध्य प्रदेश
c) उत्तराखंड
d) केरल
7. कौन सा देश यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ते हुए, विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है?
a) रूस
b) भारत
c) दक्षिण कोरिया
d) इटली
उत्तर:-
1. (c) सितंबर 5
अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस, प्रतिवर्ष 5 सितंबर को दुनिया भर के देशों द्वारा मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य सामाजिक बंधन को सुगम बनाना है और इसकी महत्ता को बताना। वर्ष 2012 में, संयुक्त राष्ट्र ने मदर टेरेसा की पुण्यतिथि 5 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में घोषित किया।
2. (a) गुजरात
36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 के बीच गुजरात के छह शहरों गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, भावनगर और राजकोट में किया जाएगा। भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेलों के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की है।
3. (c) राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 सितंबर, 2022 से मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर जा रहे है। यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की मंगोलिया की पहली यात्रा भी होगी। रक्षा मंत्री अपने मंगोलियाई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और मंगोलिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।
4. (b) डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
भारत में शिक्षक दिवस प्रतिवर्ष 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। वह भारत के पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न प्राप्तकर्ता थे। भारत में पहला शिक्षक दिवस 5 सितंबर, 1962 को मनाया गया, जो राधाकृष्णन का 77वां जन्मउत्सव था।
5. (d) टाटा समूह
साइरस मिस्त्री एक भारतीय मूल के आयरिश व्यवसायी थे, जिनकी 4 सितंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह 2012 से 2016 तक टाटा समूह के अध्यक्ष थे। वह समूह के छठे अध्यक्ष भी थे और उपनाम टाटा नहीं रखने वाले केवल दूसरे अध्यक्ष थे। 2012 में, उन्हें टाटा समूह के प्रमुख के लिए चयन समिति द्वारा चुना गया था।
6. (a) कर्नाटक
कर्नाटक में उत्तर कन्नड़ के येल्लापुर क्षेत्र में घटियाना द्विवर्ण (Ghatiana Dwivarna) नामक नई केकड़े की प्रजाति की खोज की गई है। द्विवर्ण भारत में पाई जाने वाली 75 वीं केकड़ा प्रजाति है और इसकी खोज वन्यजीव के प्रेमी और फोटोग्राफर गोपाल कृष्ण हेगड़े और वन रक्षक परशुराम भजंत्री ने की थी।
7. (b) भारत
भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है,इसके साथ ही यूनाइटेड किंगडम छठे स्थान पर खिसक गया। यह दूसरी बार है जब भारत ने अर्थव्यवस्था के मामले में यूके को पीछे छोड़ा है। भारत अब अर्थव्यवस्था के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से ही पीछे है।
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS